फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On the construction of medical college in Tohana, he said- only CM can tell

Fatehabad News: टोहाना में मेडिकल कॉलेज निर्माण पर सुदेश बोले- सीएम ही बता सकते हैं

Sun, 22 Jun 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 22 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
On the construction of medical college in Tohana, he said- only CM can tell
पत्रकारों से बातचीत करते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मीडिया एडवाइजर सुदेश कटारिया। संवाद
टोहाना। वार्ड 10 में संविधान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मीडिया प्रभारी सुदेश कटारिया ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में कटारिया ने कहा कि प्रदेश में संविधान सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को 1952 में चुनाव हराने का काम किया और उन्हें भारत रत्न तक नहीं दिया। जबकि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न देने और उनके नाम पर म्यूजियम बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता संविधान की कॉपी को हाथ में लेकर उनका अपमान कर रहे हैं, जबकि संविधान कोई कागज का टुकड़ा नहीं देश की आस्था है जिस पर हमारा देश चल रहा है। कटारिया से जब पूछा कि जब मनोहर लाल सीएम थे तो टोहाना में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा करके गए थे लेकिन आज तक नींव का पत्थर भी नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री नायाब सैनी ही बता सकते हैं। उन्हें उसके बारे जानकारी नहीं है। वहीं जिले में पिछले तीन दिन दो भ्रष्ट अधिकारियों के पकड़े जाने पर कहा कि यह सरकार की अच्छी पहल है कि भ्रष्ट लोगों को बख्शा जा रहा है। पहले की सरकारों में ऐसे लोगों को संरक्षण दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed