फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On the bail of Sudhir and Sukhvindra, Sonali brother said - the lawyer will do his best to get the bail cancel

फतेहाबाद: सुधीर व सुखविंद्र की जमानत पर सोनाली के भाई ने कहा- जमानत रद्द करवाने के लिए वकील करेगा पूरी पैरवी

Sun, 16 Apr 2023 07:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 07:46 PM IST
सार

ज्ञात रहे कि भाजपा नेता सोनाली फोगाट 23 अगस्त की सुबह गोवा के होटल में मृत मिली थी। इस मामले में सोनाली की हत्या का आरोप सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर पर लगा।

विज्ञापन
On the bail of Sudhir and Sukhvindra, Sonali brother said - the lawyer will do his best to get the bail cancel
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के गांव भूथन कलां की बेटी और भाजपा नेता सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका का कहना है कि ड्रग मामले में सुधीर सांगवान व सुखविंद्र को भले ही जमानत मिल गई हो, यह अदालत का मामला है। सोमवार को हत्या मामले में दोनों आरोपियों की गोवा हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है और उनकी जमानत रद्द करवाने के लिए हमारा वकील पूरी लड़ाई लड़ेगा।

विज्ञापन


ज्ञात रहे कि भाजपा नेता सोनाली फोगाट 23 अगस्त की सुबह गोवा के होटल में मृत मिली थी। इस मामले में सोनाली की हत्या का आरोप सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर पर लगा। पुलिस की जांच में सामने आया कि सोनाली फोगाट को आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर ने एक होटल में ड्रग दी थी उसके बाद उसकी हालत खराब हो गई थी और उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed