फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On complaint of irregularities in bills, Chief Minister's flying squad seized the records

Fatehabad News: बिलों में गड़बड़ी की शिकायत पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने रिकॉर्ड कब्जे में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
On complaint of irregularities in bills, Chief Minister's flying squad seized the records
फतेहाबाद के वन विभाग कार्यालय में रिकॉर्ड जांचते मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सदस्य।
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार की टीम ने वीरवार सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगराधीश के नेतृत्व में वन विभाग कार्यालय में बिलों और मजदूरों के भुगतान में गड़बड़ी की शिकायत पर छापा मारा। टीम ने वन विभाग कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर जांचा। इसके बाद बिलों की जांच शुरू की। टीम की ये कार्रवाई करीब सात घंटे तक चली। अनियमितता मिलने पर टीम ने रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है। टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के एसआई सुरेंद्र, रणधीर सिंह, एएसआई राकेश, एएसआई अनिल शामिल थे।
विज्ञापन

टीम को शिकायत मिली थी कि वन विभाग में मजदूरों को ठेकेदार के जरिये जो भुगतान हो रहा है वह नकद किया जा रहा है, जबकि खाते में डाला जाना चाहिए। इसके अलावा पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसी को लेकर टीम ने वीरवार सुबह कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने हाजिरी रजिस्टर जांचा। इसके बाद टीम ने किए गए भुगतान का रिकॉर्ड जांचा। टीम ने वन विभाग को जारी हुए बजट, खर्च हुए बजट का रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। इसके अलावा ठेकेदारों का रिकॉर्ड भी जांच के लिए लिया है। टीम ने वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधों और उस पर खर्च हुए बजट के रिकॉर्ड को जांच के लिए लिया है।
विज्ञापन


पहली बार वन विभाग में हुई कार्रवाई
वन विभाग कार्यालय में अचानक हुई कार्रवाई से अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। टीम सुबह 9 बजे पहुंची और 4 बजे तक यहां पर रही। टीम ने टेंडर प्रक्रिया का रिकॉर्ड भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed