फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Om Prakash Chautala is the one who expelled us, it is he who has to take the decision of calling us back: Digvijay

हमें निकालने वाले ओमप्रकाश चौटाला हैं, हमें वापस बुलाने का फैसला भी उन्हीं को करना है : दिग्विजय

Fri, 12 Apr 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 12 Apr 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Om Prakash Chautala is the one who expelled us, it is he who has to take the decision of calling us back: Digvijay
फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते जजपा नेता दि​ग्विजय चौटाला।
फतेहाबाद। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हमें इनेलो से निकालने वाले हमारे दादा ओमप्रकाश चौटाला हैं। हमें वापस बुलाने का फैसला भी उन्हीं को ही करना है। अभय चौटाला से हम न इस विषय में कोई सवाल पूछ रहे हैं और न ही उनका जवाब मांग रहे हैं। अभय चौटाला बेवजह ही इस विषय का सवाल सुनकर तिलमिला कर अपनी भड़ास निकालने लगते हैं।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला शुक्रवार को फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरा विरोध करने वाले एक्सपोज हो चुके हैं। अभय चौटाला की कोठी पर बुलाकर उन्हें इसके निर्देश दिए गए थे। गांव वालों ने उनका साथ नहीं दिया, अन्यथा वे मेरे पर हमला कर देते। हमारा विरोध किसान जत्थेबंदियों के निर्देश पर नहीं हो रहा है। मैंने इस विषय में राकेश टिकैत व अन्य किसान नेताओं से बात की है। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से ऐसा कोई निर्देश नहीं है, जो कर रहे हैं, वह खुद के स्तर पर कर रहे हैं।
विज्ञापन

-----------
मनोहर लाल की छवि की वजह से दुष्यंत से नाराजगी
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल की छवि की वजह से दुष्यंत को नाराजगी झेलनी पड़ रही है। लोग दुष्यंत से नाराज नहीं हैं। मगर मनोहर लाल के साथ खड़े होने पर नाराजगी थी। समझने में कई बार समय लग जाता है। लोगों को हम मना रहे हैं। किसी बात को लेकर मायूस व हताश हैं, तो हम उनको समझाने का प्रयास कर रहे हैं। बैठकर बातचीत के जरिये ही नाराजगी सुलझाई जा सकती है। जजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद से निशान सिंह के इस्तीफा देने पर उन्होंने कहा कि निशान सिंह बहुत अच्छे इंसान हैं। हम हमेशा उनकी इज्जत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
एक-दो दिन में घोषित होंगे जजपा प्रत्याशी
दिग्विजय ने कहा कि जजपा लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। अगले एक-दो दिन में जजपा अपने प्रत्याशी घोषित कर देगी। साढ़े 9 लाख फाइलों को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने फॉरवर्ड किया है जबकि बाकी पूरी कैबिनेट ने डेढ़ लाख फाइलों को फॉरवर्ड किया है। भाजपा वालों के तो दरवाजे ही नहीं खुले होते थे। हमारा परिवार ही राजनीतिक है। 90 में से 5 एमएलए हमारे परिवार के हैं। हमारा परिवार एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ता रहा है। हिसार से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल रणजीत चौटाला से किया जाना चाहिए। हिसार से दुष्यंत चौटाला सांसद रहे हैं। इस मौके पर कुलजीत कुलड़िया, जिलाध्यक्ष रविंद्र बैनीवाल, पंकज झाझड़ा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed