फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Older death from corona

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत, एसपी, सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंचा संक्रमण, चार पुलिसकर्मी समेत 73 पॉजिटिव

Sat, 05 Sep 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Older death from corona
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण से जिले में अब 15 वीं मौत हो गई है। टोहाना निवासी वृद्धा ने शुक्रवार देर रात को दम तोड़ दिया। महिला हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी। यहां पर 28 अगस्त को कोरोना का सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार देर रात को महिला ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा टोहाना में मौत हुई है। वही शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 73 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कुल मरीज 1135 हो गए है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एसपी कार्यालय में कोरोना संक्रमण पहुंच गया है। सुरक्षा शाखा इंचार्ज की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई है। शनिवार को कार्यालय में एंटीजन टेस्ट किए गए। इस दौरान सुरक्षा शाखा और पुलिस अधीक्षक रीडर ब्रांच के चार कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। कर्मचारी को कई दिन से लक्षण आ रहे थे। कर्मचारी की लापरवाही भी सामने आई है। सैंपल करवाने से पहले कर्मचारी सिविल सर्जन कार्यालय के सभी कर्मचारियों से मिलकर आया और इसके बाद बाजार में भी घूमा है। ऐसे में कोरोना चेन बढने की संभावना है। कर्मचारी का मास्क न लगाने पर चालान भी कट चुका है। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद का लैब तकनीशियन संक्रमित पाया गया है। नगर परिषद के पूर्व प्रधान सन्यास आश्रम रोड निवासी वीरेंद्र नारंग और उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व प्रधान का बेटा पहले संक्रमित मिला था। नागरिक अस्पताल की महिला कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

पीएनबी कर्मचारी संक्रमित मिली : पंजाब नेशनल बैंक एमएम कॉलेज ब्रांच में तैनात महिला कर्मचारी संक्रमित मिली है। फतेहाबाद के वाल्मीकि चौक में टीम ने 50 लोगों के एंटीजन टेस्ट किए। इसमें तीन लोग संक्रमित मिले हैं। 35 वर्षीय युवक, 64 वर्षीय सेवानिवृत्त विद्युत निगम कर्मचारी, 29 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। फतेहाबाद के ठाकर बस्ती निवासी 35 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फतेहाबाद के निजी अस्पताल में तैनात कर्मी की बेटी कोरोना संक्रमित मिली है। महिला निजी अस्पताल में काम करती है। दो दिन पहले खुद संक्रमित मिली थी। टोहाना की प्रभाकर कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग, न्यू दुर्गा कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, 35 वर्षीय महिला व उसका 8 वर्षीय बेटा, 25 वर्षीय युवक, 6 और 4 वर्षीय दो बच्चे संक्रमित मिले है। टोहाना के रामनगर में बाप-बेटा संक्रमित मिले है। टोहाना के शक्तिनगर में 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। रतिया के वार्ड नंबर सात निवासी 61 बुजुर्ग वर्षीय महिला और 40 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। भट्टू मंडी में 35, 32 और 30 वर्षीय युवक संक्रमित मिले है। गांव बनमदोरी में 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। भट्टू के माचरा मंडी निवासी 50 वर्षीय महिला और 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले है। 16 साल की किशोरी संक्रमित मिली है। फतेहाबाद रोड निवासी बुजुर्ग महिला संक्रमित मिली है। इसके अलावा एंटीजन टेस्ट में भूना के ऑफिसर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय युवक और 44 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। भूना में 55 वर्षीय दुकानदार संक्रमित मिला है। दुकानदार अपने बेटे के संपर्क में आया था। भूना में 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टोहाना में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 93 लोगों के सैंपल लिए। इसमें तीन संक्रमित मिले हैं। राइस मिल मनियाना रोड निवासी 28 वर्षीय युवक, 58 वर्षीय बुजुर्ग तथा 47 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। रतिया में टिब्बी कॉलोनी निवासी युवक संक्रमित मिला है। इसके अलावा दरियापुर निवासी युवक और फतेहाबाद के जगजीवनपुरा निवासी युवक संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप प्रधान समेत 11 लोगों ने दी कोरोना को मात : नप प्रधान दर्शन नागपाल ने कोरोना को मात दे दी है। इसके अलावा 11 अन्य लोगों ने दी भी कोरोना को मात देकर ठीक हो गए हैं। खेमाखाती रोड निवासी मितेश, लाजपत नगर निवासी विकास, जाखलमंडी निवासी मोनिका और प्रवीन, भूना निवासी मलकीत, टोहाना निवासी पंकज और अनीता, भोड़िया खेड़ा निवासी राधाकृष्ण तथा मॉडल टाउन रतिया निवासी निशांत और मंजू ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed