फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Old workers angry over CM's tea ceremony at Kisan Morcha's state secretary's house

Fatehabad News: किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव के घर सीएम की चाय का कार्यक्रम होने पर नाराज हुए पुराने कार्यकर्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Old workers angry over CM's tea ceremony at Kisan Morcha's state secretary's house
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की वीरवार को हुई रैली से पहले गांव बोसवाल में किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव भवानी सिंह के घर चाय का कार्यक्रम रखे जाने से पुराने भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं। नाराज कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पहले रेस्ट हाउस में बैठक की। इसके बाद, भाजपा कार्यालय जाकर जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा के समक्ष अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

नाराज कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष से कहा कि जब रैली से पहले मुख्यमंत्री के चाय-पानी के कार्यक्रम रखने की बात हुई, उस समय आईटी सेल के प्रमुख कंवल चौधरी के घर चाय करवाने के लिए कहा गया था। मगर, विधायक दुड़ाराम ने यह कहकर इन्कार कर दिया था कि इससे रैली में फर्क आ सकता है। मगर, विधायक ने संगठन के संज्ञान में डाले बिना ही किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव भवानी सिंह के घर मुख्यमंत्री की चाय का कार्यक्रम रखवा दिया, जबकि यह मुख्यमंत्री के टूर कार्यक्रम में भी शामिल नहीं था। नाराज कार्यकर्ताओं के समक्ष जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने कहा कि उन्हें भी नहीं मालूम था कि मुख्यमंत्री भवानी सिंह के घर जाएंगे। इस पर कार्यकर्ताओं ने भवानी सिंह को पद मुक्त करने की मांग भी उठा दी। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ होने का भरोसा दिलाया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर सोमवार तक कोई परिणाम नहीं निकला तो वे आगामी फैसला लेने को विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन

कोट

100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने मेरे समक्ष चाय-पानी के कार्यक्रम को लेकर नाराजगी जाहिर की है। मैंने संगठन के प्रदेश नेतृत्व को सारी बातों से अवगत करवा दिया है। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने दोबारा बैठक करने की बात कही है। मिल-बैठकर समाधान निकाल लेंगे। मैं कार्यकर्ताओं के साथ हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलदेव सिंह ग्रोहा, भाजपा जिलाध्यक्ष, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed