फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   old man killed, two injured when stopped from standing in street, fatehabad

गली में खड़ा होने से रोकने पर बुजुर्ग की हत्या, दो घायल

Mon, 27 Jan 2020 08:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
old man killed, two injured when stopped from standing in street, fatehabad
नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। भट्टूकलां के प्रताप नगर में 25 जनवरी की देर रात गली में खड़े होने से रोकने पर किए गए हमले में 70 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान रामानंद के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर राहुल, धौलू, मोनू, धीरज, सुरेंद्र और विकास के खिलाफ हत्या, मारपीट और अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पवन ने बताया कि पिता की मौत के बाद वह अपने नाना रामानंद के पास ही रह रहा है। 25 जनवरी की रात को उसे लड़का होने की खुशी में जलवा पूजन और संगीत कार्यक्रम था। रात को साढ़े 10 बजे समारोह समाप्त होने पर वह अपने रिश्तेदारों को विदा कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी उनकी गली में आ गए। उसने उनको गली में खड़ा होने से मना किया तो आरोपियों ने ईंट पत्थरों, लाठी, डंडे, लोहा पाइप व तलवार से हमला कर दिया। जब उनका नाना रामानंद समझाने के लिए गली में आया तो आरोपियों ने उसके नाना की छाती में ईंट से चोट पहुंचाई, जिससे उसका नाना अचेत होकर गिर गया। हमले में उसके रिश्तेदार सोनू व रवि भी घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसके नाना ने दम तोड़ दिया। वारदात से गुस्साए मृतक के परिजनों ने रविवार सुबह नागरिक अस्पताल में हंगामा किया और एक बार तो शव लेने से ही इंकार कर दिया। बाद में जब आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया तो जाकर परिजनों ने मृतक के शव को लेकर अपने गांव का रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed