फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   old man dies of corona, 19 new infected found

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 19 नए संक्रमित मिले

Tue, 22 Jun 2021 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
old man dies of corona, 19 new infected found
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती पात्र महिला। - फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना से 6 दिन बाद एक मौत हुई है। फतेहाबाद के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्रिंसिपल के पिता की कोरोना के चलते मंगलवार सुबह मौत हो गई। करीब 90 वर्षीय बुजुर्ग 14 जून को कोरोना संक्रमित मिले थे। मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने जारी हुए बुलेटिन में मौत की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

मंगलवार को पिछले 24 घंटे में 19 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमण दर 1.99 फीसदी रही है। जो कि पहले एक फीसदी से कम हो गई थी। जिले में मंगलवार को कोई मरीज स्वस्थ नहीं हुआ है। सक्रिय संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 100 से ऊपर चला गया है जो कि सोमवार को कम हो गया था। जिले में मंगलवार को 1068 सैंपल लिए गए हैं। फिलहाल 657 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। मंगलवार को फतेहाबाद में 10, भट्टू और बड़ोपल में 3-3, भूना में 2 तथा जाखल में एक संक्रमित मरीज मिला है। जिले में अब तक 224402 कोरोना के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 17697 कोरोना संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि 17128 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

जून माह में कोरोना की स्थिति:
दिन नए केस मिले मौतें स्वस्थ हुए
1 87 7 233
2 86 4 214
3 64 4 123
4 69 5 134
5 29 4 107
6 59 5 100
7 29 2 77
8 29 1 102
9 29 4 60
10 42 4 67
11 21 4 58
12 34 2 67
13 29 2 34
14 16 2 70
15 11 3 23
16 13 0 27
17 16 0 30
18 17 0 44
19 11 0 27
20 16 0 23
21 12 0 27
22 19 1 0
2009 लोगों को लगाया गया टीका
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण को लेकर मंगलवार को 45 सेशन लगाए गए। जिले भर में 2009 लोगों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 60 साल से ऊपर 148, 45 से 59 साल के 453, 18 से 44 आयु वर्ग के 1399 तथा 9 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed