फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Oil crisis: Crowds gather at petrol pumps, nozzles dry

तेल संकट : पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, नोजल सूखे

Thu, 26 Mar 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 26 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Oil crisis: Crowds gather at petrol pumps, nozzles dry
रतिया पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन। संवाद
फतेहाबाद। जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी रसोई गैस की किल्लत के बीच अब ईंधन (पेट्रोल और डीजल) का संकट भी गहराने लगा है। शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर तेल की सप्लाई बाधित होने से आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थिति यह है कि कई पंपों पर तेल खत्म के बोर्ड लटक गए हैं, तो कहीं लंबी कतारों के बीच तेल को सीमित मात्रा के आधार पर वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर के मुख्य रोड पर स्थित पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई प्रमुख पंपों पर पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो चुका है जबकि कुछ पर डीजल की सप्लाई शून्य हो गई है। जिन पंपों के पास अभी कुछ स्टॉक बचा है वहां वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। वाहन चालक एक पंप से दूसरे पर चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें निराशा हाथ लग रही है।
विज्ञापन


तेल के संकट से इतर जिले में अभी भी एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) की लोगों की दिक्कतें कम नहीं हुई हैं। बुकिंग के बावजूद लोगों को समय पर सप्लाई नहीं मिल रही है। इस कारण लोग खुद एजेंसी पर पर्ची कटवाने का प्रयास करने लगे हैं। इधर, एकाएक जिले में अचानक आए तेल संकट के बाद प्रशासन भी मुस्तैद होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक सूत्रों अनुसार डीसी डॉ. विवेक भारती ने जिले में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रशासन अगली रणनीति तैयार कर सकता है। इस बारे में पता करने के लिए उपायुक्त डॉ. विवेक भारती से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

----

सीमित सप्लाई और टैंक फुल करने की होड़

शहर में तेल की किल्लत की खबर फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। पैनिक में आए लोग अपने वाहनों की टंकियां फुल करवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़े। स्थिति को देखते हुए कुछ पंप संचालकों ने तेल की बिक्री सीमित कर दी है। दोपहिया वाहनों को 200 से 300 रुपये तक का पेट्रोल दिया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को ईंधन मिल सके। वहीं, कुछ बड़े पंपों पर अभी भी स्टॉक होने के कारण टैंक फुल किए जा रहे हैं लेकिन वहां भारी भीड़ के कारण जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। डीजल एक हजार से लेकर 1500 रुपये तक का ही दिया जा रहा है। वहीं कुछ पंपों पर किसान खेती के लिए ड्रम भरवाकर ले जा रहे हैं।

----

फतेहाबाद व रतिया में दिक्कत, टोहाना में स्थिति सामान्य

जिले में फतेहाबाद शहर व रतिया में पेट्रोल व डीजल की कमी की दिक्कत आनी शुरू हो गई है। वहीं टोहाना क्षेत्र में स्थिति अभी सामान्य है। फतेहाबाद शहर के कई पंपों पर डीजल व पेट्रोल को लेकर दिक्कत आ रही है। वहीं रतिया में गांव लांबा के एक पंप पर भी ईंधन की कमी पर दिक्कत शुरू हो गई। रतिया शहर के दो पंपों पर पेट्रोल की दिक्कत है। दोनों पर डीजल की सप्लाई जारी है।

----

क्यों आ रही है दिक्कत

शहर में बने भारत पेट्रोलियम से जुड़े पंप संचालकों ने बताया कि पिछले तीन दिन से पानीपत से सप्लाई नहीं मिली है इसके चलते दिक्कत आ रही है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान गुरदीप सिंह ने बताया कि जिले में बीपीसीएल और एचपीसीएल के पंपों पर पिछले दो-तीन दिनों से पर्याप्त सप्लाई नहीं पहुंच रही है। तेल की गाड़ियां समय पर नहीं आने के कारण समस्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि इंडियन ऑयल के पंपों पर फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है।

----

जिले में इंडियन ऑयल कंपनी के 80 पेट्रोल पंप

जिले में 42 पेट्रोल पंप एचपीसीएल और 31 बीपीसीएल कंपनी के हैं। 80 पेट्रोल पंप इंडियन ऑयल कंपनी के हैं। कुछ निजी कंपनी के पेट्रोल पंप भी हैं। नायरा कंपनी के पंप पर पेट्रोल के पांच रुपये और डीजल के तीन रुपये रेट बढ़कर पेट्रोल व डीजल बिक रहा है।


----

जिले में एलपीजी और तेल की कोई कमी नहीं है, सप्लाई में दिक्कत से लोग पैनिक हो गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग आवश्यकतानुसार ही तेल ही खरीदें। अनुचित स्टॉक करने का प्रयास न करें।

-कुशलपाल बूरा, डीएफएससी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed