फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officials should keep a close watch on the expenditure of candidates: Shukla

प्रत्याशियों के खर्च पर कड़ी निगरानी रखें अधिकारी : शुक्ला

Sat, 07 Sep 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 07 Sep 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Officials should keep a close watch on the expenditure of candidates: Shukla
लघु सचिवालय के सभागार में चुनाव के लिए गठित टीमों के साथ बैठक करते चुनाव खर्च पर्यवेक्षक सुधाकर
फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त चुनाव खर्च पर्यवेक्षक सुधाकर शुक्ला ने चुनाव के लिए गठित टीमों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संबंधित क्षेत्रों में पूरी तरह चौकन्ना रहकर हर राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों एवं अन्य प्रत्याशियों के खर्च की रिपोर्ट नियमित रूप से दें। इंटर स्टेट बाॅर्डर के साथ लगते एरिया व गांवों पर विशेष निगरानी रखें और चौकसी बढ़ाएं, अवैध शराब व पैसे के लेनदेन की सूचना मिलते ही टीमें तुरंत कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन


वे शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। शुक्ला ने कहा कि बिना किसी अधिकृत दस्तावेज के किसी व्यक्ति के पास अवैध धन राशि या गिफ्ट आइटम पाए जाते हैं तो उन्हें जब्त करें और पंचनामा की कार्रवाई कर खजाना या मालखाने में जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि जो टीमें फील्ड में नियुक्त की गई हैं, उनसे प्रतिदिन रिपोर्ट लें। किसी भी जनसभा या रैली के खर्च का पूरा रिकॉर्ड रखें। जिले में कहीं भी शराब तस्करी या अवैध बिक्री न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कैश के आदान-प्रदान पर भी कड़ी नजर रखें। वाहन चेकिंग की वीडियो जरूर बनाएं।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम डॉ.जयवीर यादव, प्रतीक हुड्डा, जगदीश चंद्र, सीटीएम कैप्टन परमेश सिंह, जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार, डीएमसी संजय बिश्नोई, डीएसपी जयपाल सिंह, डीडीपीओ अनूप सिंह, डीआरओ श्यामलाल, चुनाव नायब तहसीलदार राजकुमार सहित सभी टीमों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed