फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officials of Irrigation Department and Public Works Department face to face regarding repeated breakage of security wall of the old bridge

Fatehabad News: पुराने पुल के लिए सिंचाई, लोक निर्माण विभाग एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी

Fri, 21 Feb 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 21 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Officials of Irrigation Department and Public Works Department face to face regarding repeated breakage of security wall of the old bridge
रतिया। भूना रोड पर रत्ताखेड़ा माइनर व रतिया सब ब्रांच माइनर आरडी 24,000 पर पुराने पुल की सुरक्षा दीवार बार-बार टूट जाने को लेकर अब सिंचाई विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आमने-सामने हो गए हैं। पुल की जिम्मेदारी का ठीकरा दोनों विभागों के अधिकारी एक दूसरे के ऊपर फोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


दीवार के बारे में जब सिंचाई विभाग के उपमंडल अभियंता ने लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता को पत्र भेजा तो उन्होंने प्रमुख सचिव के पत्र का हवाला देकर पुलों की रखरखाव का जिम्मा ही सिंचाई विभाग के ऊपर डाल दिया। जिसको लेकर अब सिंचाई विभाग के उपमंडल अभियंता ने फिर से लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन




बता दें कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग रतिया के उपमंडल अभियंता राजेंद्र कुंडू ने 14 फरवरी को लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता को पत्र लिखकर बताया था कि रत्ताखेड़ा माइनर व रतिया सब ब्रांच माइनर पर आरडी 24000 के ऊपर सिंचाई विभाग के जो पुराने पुल बने हुए हैं उन पुल की सुरक्षा दीवार बार-बार टूट जाती है, जिसका कारण लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए नए पुल की सुरक्षा दीवार है। नए पुल की सुरक्षा दीवार के बाधित करने के कारण ही पुराने पुल के ऊपर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है इस कारण सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए पुराने पुल की दीवार बार-बार टूट रही है इसलिए लोक निर्माण विभाग नए पुल के ऊपर बनाई गई दीवार को दुरुस्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिंचाई विभाग के इस पत्र के जवाब में लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता ने सिंचाई विभाग के उपमंडल अभियंता को पत्र लिखा। इसमें भूना रतिया सड़क के ऊपर अन्य जिले को जाने वाले (ओडीआर) रोड के ऊपर लोक निर्माण विभाग द्वारा रत्ताखेड़ा माइनर व रतिया सब ब्रांच माइनर पर दो पुलों का निर्माण करवाया गया था। जिसको लेकर प्रमुख सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में 8 जुलाई 2019 को एक मीटिंग हुई थी।

जिसमें दूसरे जिलों को जाने वाले (ओडीआर) रोड के ऊपर बने हुए पुलों के रखरखाव निर्माण का की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को दी गई थी। जिसके बारे में 15 जुलाई 2019 को पत्र भी जारी किया गया था। इसलिए अब इस नहर के ऊपर बने हुए पुल की देखरेख का जिम्मा लोक निर्माण विभाग का है इसलिए वे अपने स्तर पर ही इस समस्या का निपटान करें। अगर कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी भी लोक निर्माण विभाग की होगी।




सिंचाई विभाग ने लोक निर्माण विभाग ने से मांगी प्रमुख सचिव के पत्र की प्रति

लोक निर्माण विभाग के इस पत्र के बाद अब सिंचाई विभाग के उपमंडल अभियंता राजेंद्र कुंडू ने फिर से लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता को पत्र लिखकर प्रमुख सचिव द्वारा जारी किए गए 15 जुलाई 2019 के पत्र की प्रतिलिपि मांग ली है। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग को लिखा है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता तब तक अगर कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी भी लोक निर्माण विभाग की होगी। उल्लेखनीय है कि भूना रोड पर पुराने पुल की सुरक्षा दीवार टूट जाने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं जिस कारण दोनों विभागों द्वारा इसको लेकर पत्राचार किया जा रहा है और सुरक्षा दीवार की जिम्मेदारी का ठीकरा एक दूसरे के ऊपर फोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed