फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officials must ensure time-bound resolution of complaints: SDM

शिकायतों का समयबद्ध समाधान करें अधिकारी : एसडीएम

Fri, 26 Jun 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 26 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Officials must ensure time-bound resolution of complaints: SDM
फतेहाबाद। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल के तहत आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम राजेश कुमार ने क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों की विस्तार से सुनवाई की। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों को लेकर पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं जिन पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक सुलभ और प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। सरकार चाहती है कि नागरिकों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े और उनकी समस्याओं का निवारण प्रशासनिक स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर प्रशासन को भी जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने और उनका व्यावहारिक समाधान निकालने का अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव है, उन्हें तुरंत निपटाया जाए तथा जटिल मामलों में संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed