फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officials don't even get fans for AC patients

Fatehabad News: अधिकारियों को एसी के ठाठ मरीजों को पंखा भी नसीब नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Officials don't even get fans for AC patients
फतेहाबाद के नागरिक अस्पातल में इंमरजेंसी वार्ड में बंद पड़े बिजली के पंखे।
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में गर्मी से मरीज बेहाल हैं। चिकित्सकों व अधिकारियों के कार्यालयों में तो एसी के ठाठ हैं, मगर मरीजों व तीमारदारों को पंखे की हवा तक नसीब नहीं है। दवा वितरण खिड़की पर तो और बुरा हाल है। भीड़ अधिक होने के कारण मंगलवार को 46 डिग्री तापमान में दवा लेने के लिए आए मरीज और तीमारदारों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। पसीने से तरबतर ये लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए।
विज्ञापन


दरअसल, रविवार व सोमवार को दो दिन की छुट्टी के बाद नागरिक अस्पताल में ओपीडी शुरू हुई। इस कारण मंगलवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या ज्यादा रहा। सामान्य तौर पर 650 तक ओपीडी होती है मगर मंगलवार को 800 तक पहुंच गई। इस कारण पहले से बनाई गई व्यवस्थाएं भी नाकाफी साबित हुईं। लोगों को इलाज और दवा लेने के लिए अपेक्षाकृत अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। भीड़ और बीमारी की वजह से पैदा परेशानी में व्यवस्था की बदइंतजामी ने कोढ़ में खाज का काम किया। आग उगल रही गर्मी में जहां लोग घर में भी बिना कूलर व पंखे के नहीं रह पा रहे हैं, वहीं नागरिक अस्पताल में मरीजों को बिना पंखे के लाइन में लगना पड़ा। आपातकालीन विभाग में भर्ती मरीजों को भी पंखों की हवा तक नहीं नसीब हो सकी।
विज्ञापन

चर्म रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर रही सबसे अधिक भीड़
जिला मुख्यालय पर बने 50 बेड के नागरिक अस्पताल में गरीब तबके के लोग ही इलाज के लिए आते हैं। मंगलवार को सबसे अधिक भीड़ चर्म रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर रही। इसके अलावा एनसीडी क्लीनिक में भी भीड़ रही। इसके अलावा लैब में पहले सैंपल देने और फिर सैंपल की रिपोर्ट लेने के लिए भी मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक दयनीय स्थिति दोपहर 12 बजे रही। बिजली चल रही थी, लेकिन नागरिक अस्पताल में उस समय पंखे बंद पड़े थे। अस्पताल में मेडिकल और ओपीडी की पर्ची के लिए लाइन में लगे लोगों को टीन शेड के नीचे गर्मी में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में लगे वाटर कूलरों में नहीं ठंडा पानी

नागरिक अस्पताल के प्रांगण में पांच वाटर कूलर लगे हुए हैं। इनमें से मात्र एक वाटर कूलर ही सही हालत में हैं, जिसमें ठंडा पानी आता है। बाकी चार वाटर कूलरों में से एक में तो पानी ठंडा करने के लिए बिजली का कनेक्शन तक ही नहीं है। वहीं, दो वाटर कूलरों की मोटरें खराब होने के कारण पानी ठंडा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को 46 डिग्री तापमान में भी प्लास्टिक की टंकी का गर्म पानी पीना पड़ रहा है। इन वाटर कूलरों को ठीक करवाने की भी अधिकारी जहमत नहीं उठा रहे हैं।

कोट
नागरिक अस्पताल में जो वाटर कूलर खराब हैं, उनको ठीक करवाया जाएगा। अस्पताल में लगे बिजली के सभी पंखे चालू हालत में हैं। मंगलवार को पंखे के स्विच ऑन नहीं होने से कुछ समय तक बंद रहे थे। गर्मी को देखते हुए अस्पताल में 10 पंखे और 11 कूलर नए खरीदे गए हैं।
-डॉ. सुभाष, एसएमओ, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed