फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officials absent from Zilla Parishad meeting, angry chairperson and councilor will send notice

Fatehabad News: जिला परिषद की बैठक से नदारद रहे अधिकारी, खफा चेयरपर्सन व पार्षद भेजेंगे नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Officials absent from Zilla Parishad meeting, angry chairperson and councilor will send notice
जिला परिषद की बैठक में उपस्थित चेयरपर्सन सुमन खिचड़, वाइस चेयरपर्सन कैलाशो देवी, सीईओ सुरेश कुमा
फतेहाबाद। नए वित्त वर्ष में जिला परिषद के हाउस की पहली बैठक चेयरपर्सन सुमन खिचड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। बैठक में कुछ अधिकारियों के नदारद रहने पर चेयरपर्सन व पार्षद खफा हो गए। नदारद रहे अधिकारियों को जिला परिषद चेयरपर्सन द्वारा शोकॉज नोटिस देने का अनुमोदन किया गया, जिसे मान लिया गया।
विज्ञापन

वहीं इस बार बैठक में विधायक व मंत्रियों के लिए चेयरपर्सन के बराबर में सीट नहीं रखी गई। हालांकि, मंत्री, सांसद व रतिया विधायक बैठक में नहीं आए। विधायक दुड़ाराम बैठक में आधा घंटा देरी से पहुंचे और कुछ समय बैठकर चले गए। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित 23 मुद्दों व सामान्य एजेंडे के 10 मामलों पर चर्चा की गई। बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि अगर जिला परिषद के तहत गांवों में कोई कार्य होता है तो उसे शिलान्यास पत्थर पर विधायक या सांसद का नाम होने की बजाए, जिला परिषद की चेयरपर्सन व संबंधित जिला पार्षद का नाम हो। इस प्रस्ताव को बैठक में पास कर दिया गया।
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्रों के सवाल पर सीएमओ ने बताया कि जिले में नशे से ग्रस्त लोगों के लिए पांच नशा मुक्ति केंद्र हैं, इनमें एक सरकारी और चार प्राइवेट हैं। अब तक नशाग्रस्त 3137 लोगों की ओपीडी हो चुकी है। फिलहाल 371 लोग नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में दो पार्षदों को छोड़कर 16 जिला पार्षद और सीईओ सुरेश कुमार, डीडीपीओ बलजीत चहल, उपप्रधान कैलाशो देवी भी मौजूद रही।

छात्राओं के लिए चलाई जाएंगी चार बसें
बैठक में विद्यार्थियों के लिए बस सेवा के उठाए गए सवाल पर रोडवेज के जीएम ने बताया कि छात्राओं के लिए चार स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। यह बसें नागपुर से फतेहाबाद, रतिया से फतेहाबाद, भट्टू कलां से फतेहाबाद व भूना से फतेहाबाद रूट पर चलाई जाएंगी। कृषि विभाग के फसल प्रबंधन पर सवाल उठा कि विभाग को जलती पराली तो सेटेलाइट से दिख जाती है, लेकिन किसानों की खराब फसल नहीं दिखती। कई किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है, इस पर कृषि उपनिदेशक डॉ. राजेश सिहाग ने बताया कि विभाग किसानों पर किसी प्रकार का फाइन नहीं लगाना चाहता, उनको चाहिए कि वह पराली प्रबंधन करें और विभाग का साथ दें। पहले फसल बीमा के लिए 24 घंटे में अप्लाई करना होता था, इसके बाद इसे 48 घंटे और अब इसे 72 घंटे करने का प्रावधान किया जा रहा है। बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित मामले पर जब चेयरपर्सन सुमन खिचड़ ने पूछा कि जिले में भंडारण क्षमता कितनी है तो डीएफएसओ अनुराधा जांगड़ा ने जवाब दिया कि इसकी सूची बुधवार तक दे दी जाएगी।
कहीं सब्जियों में प्रयोग हो रहा पेयजल, कहीं लोगों को पीने के लिए भी नहीं मिल रहा
पार्षद बंटी गढ़वाल ने कहा कि कई लोगों ने अपने 10-10 मरले के प्लॉटों में सब्जियां उगाई हुई हैं, जिसमें पेयजल से सिंचाई कर रहे हैं, जिस कारण ऊपरी हिस्सों में रहने वाले ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा। इस पर जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन एसके त्यागी ने कहा कि संज्ञान लिया जाएगा। वार्ड नंबर तीन के पार्षद गौरव शर्मा ने कहा कि गांव बनगांव में दो जलघर हैं, एक तो सही चल रहा है, दूसरे का टैंक खराब मैटीरियल लगाने के कारण लीकेज हो चुका है। जिस कारण इसमें पानी एकत्रित नहीं होता है। एक्सईएन ने जवाब दिया कि इस मामले का संज्ञान ले लिया है। पार्षदों ने सरकारी स्कूलों में पानी व छात्राओं के लिए अलग शौचालय की समस्या को भी उठाया।

जिला पार्षद वार्ड से लेंगे एक गांव गोद, बनाएंगे मॉडर्न
बैठक में सभी 18 जिला पार्षदों द्वारा अपने-अपने वार्ड से एक गांव गोद लेने पर भी सहमति बनी। इन गांवों का विकास करके इनको मॉडर्न गांव बनाया जाएगा। इसके अलावा साढ़े आठ करोड़ को विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए भी सहमति बनी।

कोट
जिला परिषद की बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। कई मुद्दों पर बातचीत हुई और विभागाध्यक्षों से भी गांवों में कार्य करवाने व कई मुद्दों पर बुधवार को रिपोर्ट देने को कहा है। बैठक में 10 सामान्य मुद्दों को रखा गया। सभी पास हो गए हैं।
-सुमन खिचड़, चेयरपर्सन, जिला परिषद फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed