फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officers were misleading, DC said- show the waterlogged area

Fatehabad News: अधिकारी कर रहे थे गुमराह, डीसी बोले- जलभराव वाला क्षेत्र दिखाएं

Tue, 09 Sep 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 09 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Officers were misleading, DC said- show the waterlogged area
फतेहाबाद/भूना/जाखल। नव नियुक्त उपायुक्त विवेक भारती ने पदभार संभालते ही मंगलवार दोपहर को भूना शहर का निरीक्षण किया। जलभराव की गंभीर समस्या के चलते डीसी ने शहीद भगत सिंह पार्क और ऊधम सिंह चौक के पास स्थित पुरानी जनता धर्मशाला के इलाके का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी उन्हें जलनिकासी हो चुके क्षेत्र दिखाने लगे तो डीसी ने कहा कि जलभराव क्षेत्र दिखाएं।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि उन्हें सीधे जलभराव वाले क्षेत्रों में ले जाया जाए। इसके बाद डीसी का काफिला उकलाना रोड स्थित शिव कावड़ संघ मंदिर और उप तहसील कार्यालय के पास पहुंचा, जहां सड़कों पर पानी जमा हुआ था। हालांकि प्रशासन की ओर से पानी निकालने की प्रक्रिया कुछ स्थानों पर शुरू की जा चुकी थी, लेकिन डीसी ने निर्देश दिए कि कार्य को तेज किया जाए और जल्द से जल्द जलभराव से राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन

श्याम विहार कॉलोनी के व्यापारी श्यामलाल बंसल ने डीसी से मुलाकात कर बताया कि कॉलोनी की सड़कों से पानी निकासी तो हो गई है, लेकिन घरों के आसपास अब भी जलभराव है जो बीमारी फैलने का कारण बन सकता है। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई को दोबारा शुरू करने की मांग की। डीसी ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकासी की शिकायत नही मिलनी चाहिए और लोगों को राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हिसार-घग्गर ड्रेन का किया निरीक्षण, जाखल भी पहुंचे :
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने भट्टू क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रामसरा, ढाबी खुर्द और जांडवाला बागड़ में बनी हिसार-घग्गर ड्रेन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद किसानों और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और ग्रामीण भी प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।
उन्होंने इस ड्रेन पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने रंगोई नाला और चांदपुरा क्षेत्रों का भी दौरा किया और वहां घग्गर नदी के बहाव और जलस्तर की स्थिति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी ड्रेन, नाले या नदी में पानी का रिसाव दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 01667-230018 पर दें, ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके।

---
फॉगिंग करवाने के दिए निर्देश

डीसी विवेक भारती ने स्पष्ट किया कि जलभराव से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है, इसलिए सभी जल प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से फॉगिंग करवाई जाए और स्वास्थ्य जांच कैंप लगाए जाएं। निरीक्षण के दौरान डीसी के साथ एसडीएम राजेश कुमार, नगर परिषद सीईओ सुरेश कुमार, डीएमसी संजय बिश्नोई, पब्लिक हेल्थ एक्सईएन बलविंदर सिंह, एसडीओ भागीराम, सतपाल सिंह, नगरपालिका सचिव दीपक कुमार, बीडीपीओ ऋषभ सिंगल, पीडब्ल्यूडी एसडीओ बलवीर सिंह मलिक, पालिका अभियंता नरेंद्र सिंह पंवार, भूप सिंह, जेई पवन कुमार, शुगम वाल्मीकि, विकास कुमार और हरदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed