फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officers should work on the ground, not on paper: Minister

कागजों पर नहीं, धरातल पर काम करें अधिकारी : मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Officers should work on the ground, not on paper: Minister
टोहाना। प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली फुल फॉर्म में हैं। वीरवार को उन्होंने पूरा प्रशासनिक अमला टोहाना में तलब किया। मंत्री की बैठक में डीसी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अधिकारी विकास कार्यों को कागजों के बजाय धरातल पर करें। इस दौरान मंत्री ने गांव भीमेवाला की सेम की समस्या का स्थायी समाधान करने के कार्य में लापरवाही बरतने पर सहायक मृदा संरक्षण अधिकारी बिजेंद्र सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्री बबली ने अधिकारियों को एक महीने में विकास कार्यों का अनुमानित बजट तैयार करने के लिए समय दिया। यह भी चेतावनी दी कि कार्य पूरा नहीं करने वाले अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने गांव समैण, भीमेवाला, चितैन सहित जलभराव से जूझने वाले गांवों में समस्या के स्थायी समाधान के लिए सिंचाई व जनस्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए। मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वे स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधार की दिशा में काम करें। उन्होंने स्कूलों के पुराने और जर्जर हो चुके भवनों का नवीनीकरण, मरम्मत व सुंदरीकरण के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग ने नए भवन बनाने और उनकी मरम्मत के लिए 20 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है, जिसकी स्वीकृति के बाद काम शुरू किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि विस क्षेत्र के 20 स्कूलों में सीएसआर के माध्यम से सोलर पैनल लगवाए गए हैं। इसके अलावा 50 गांवों में और सोलर पैनल लगेंगे, जिसका सर्वे हो चुका है।
विज्ञापन

गांव भीमेवाला में सेम की समस्या के समाधान में लापरवाही बरतने पर किया सस्पेंड
दरअसल, गांव भीमेवाला में पिछले साल तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया था, जो कई महीनों तक बरकरार रहा। इससे उपजी सैम की समस्या ने किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। मंत्री ने अधिकारियों को इस सैम की समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे। सहायक मृदा संरक्षण अधिकारी बिजेंद्र सिंह के अनुसार सिंचाई विभाग यहां ड्रेन का निर्माण करवा रहा है। उनका प्रयास था कि बोर करके गांव भीमेवाला के खेतों के पानी को इसी ड्रेन में डाल दिया जाए। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्री उनकी बात को बैठक में समझ नहीं पाए। इसलिए देर शाम को व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें पूरी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का जमीन बदलने का मामला है, तो एस्टीमेट दें
मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी नागरिक को स्वास्थ्य सेवाएं लेने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अस्पताल में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का अगर कोई जमीन बदलने का मामला है तो उसका एस्टीमेट तैयार करें। मंत्री ने बिजली निगम, पंचायत विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा भी की।
चिह्नित स्थानों पर कूड़ेदान रखवाने को कहा
मंत्री ने टोहाना शहर में सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करने और शहर में कूड़ा उठाने के लिए चिह्नित स्थानों पर कूड़ेदान रखवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में बारिश के पानी से जल भराव की स्थिति पैदा न हो, जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध किए जाएं। अगर कहीं पर भी टूटे हुए फुटपाथ हैं तो जल्द ठीक किया जाए। क्षेत्र की सुंदरता व स्वच्छ वातावरण के लिए सड़कों, नहर के किनारे व खाली पड़ी जमीन पर अधिक से अधिक लंबी आयु वाले पौधे लगाए जाएं।
टोहाना में बनेगा एक नया जलघर
मंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की पानी संबंधी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें। विभाग के 80 करोड़ के विकास कार्य विधानसभा क्षेत्र में चल रहे हैं और 40 करोड़ के प्रस्तावित है। उन्होंने प्रस्तावित कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टोहाना में एक नया जलघर भी बनाया जाएगा। पानी की शिकायत को कर्मचारी वार्ड वाइज जाकर दुरुस्त करें।
डीसी से ली बुढ़ापा पेंशन व पीपीपी की जानकारी
देवेंद्र बबली ने परिवार पहचान पत्र और बुढ़ापा पेंशन के नए आवेदनों के बारे में डीसी प्रदीप कुमार से जानकारी ली। डीसी ने उन्हें पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी।

टोहाना शहर में सफाई के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी
कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने म्हारा शहर टोहाना की शुरुआत करते हुए शहर में गंदगी संबंधी शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 8802647777 जारी किया है। शहर में अगर किसी नागरिक को सफाई से संबंधित शिकायत होगी तो वह इस नंबर पर शिकायत कर सकेगा, जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed