फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officers should focus on improving hygiene arrangements, the Deputy Commissioner conducted a surprise inspection of various offices in Tohana, Jakhal, and Kulan

Fatehabad News: अफसर सफाई व्यवस्था सुधारने पर दें ध्यान, उपायुक्त ने टोहाना, जाखल व कुलां के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Officers should focus on improving hygiene arrangements, the Deputy Commissioner conducted a surprise inspection of various offices in Tohana, Jakhal, and Kulan
महिला फरियादी से संवाद करते उपायुक्त डॉ. विवेक। 
टोहाना/ जाखल। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने मंगलवार सायं टोहाना, जाखल और कुलां के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लघु सचिवालय टोहाना, बीडीपीओ कार्यालय टोहाना व जाखल, उप-तहसील कार्यालय कुलां सहित कई दफ्तरों में उपस्थिति रजिस्टर, रिकॉर्ड प्रबंधन, सफाई व्यवस्था व नागरिक सेवाओं की स्थिति की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

निरीक्षण की शुरुआत कर्मचारियों की उपस्थिति जांच से हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि देर से आना अथवा कार्यों में अनावश्यक देरी प्रशासनिक अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कार्यालयों में साफ-सफाई और सुव्यवस्था पर विशेष बल देते हुए कहा कि कार्यस्थल स्वच्छ, व्यवस्थित और नागरिकों के अनुकूल होना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि लंबित फाइलों और रिकॉर्ड का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए, जिससे कार्यों की गति और पारदर्शिता में सुधार हो। निरीक्षण के दौरान डॉ. भारती ने विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक तक सभी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पारदर्शी, सरल और समय पर पहुंचे। इसके लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता व उत्तरदायित्व की भावना से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed