फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officers inspected the centers and checked the preparations for HTET

Fatehabad News: अफसरों ने केंद्रों का निरीक्षण कर एचटेट की तैयारियां परखीं

Fri, 26 Jun 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 26 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Officers inspected the centers and checked the preparations for HTET
फतेहाबाद। एचटेट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सीटीएम गौरव गुप्ता। सूचना विभाग
फतेहाबाद। जिले में 4 और 5 जुलाई को 15 केंद्रों पर 8680 अभ्यर्थी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) देंगे। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीटीएम गौरव गुप्ता ने शुक्रवार को डीएसपी संजय बिश्नोई एवं डिप्टी डीईओ अजय कुमार के साथ जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने केंद्राें पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीटीएम ने परीक्षा केंद्रों के कमरों में बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बिजली तथा साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाए ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

----
दो दिन में तीन सत्रों में होगी परीक्षा
उपजिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) दो दिन में तीन सत्रों में होगी। इन परीक्षाओं में कुल 8680 परीक्षार्थी बैठेंगे। 4 जुलाई को लेवल-3 की 2754 भावी अध्यापक परीक्षा देंगे। इसके अलावा 5 जुलाई को प्रात:कालीन सत्र के लेवल-2 में 4535 व सांयकालीन सत्र के लेवल-1 में 1391 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने, बिंदी और सिंदूर लगाने की छूट
परीक्षा के दौरान नेत्रहीन/अशक्त अभ्यर्थियों को 20 मिनट प्रति घंटा के हिसाब से कुल 50 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने, बिंदी व सिंदूर लगाने की ही छूट होगी। अन्य किसी प्रकार के आभूषण जैसे अंगूठी, चेन, बाली पहनने की स्वीकृति नहीं होगी। सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था के चिह्न ले जाने की अनुमति होगी।

-----
हेल्पलाइन नंबर किए गए जारी
परीक्षा के दौरान यदि किसी भी केंद्र पर कोई अप्रिय घटना घटित होती है या किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति है तो उसकी सूचना बोर्ड मुख्यालय में स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नं 01664-254302, 254304, 254601, 254604 तथा व्हाट्सएप नंबर 8816840349 पर दी जा सकती है।

फतेहाबाद। एचटेट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सीटीएम गौरव गुप्ता। सूचना विभाग

फतेहाबाद। एचटेट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सीटीएम गौरव गुप्ता। सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed