फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officer ignorance due to the plight of the knowledge center, railings started uprooting, plaster started falling, thieves were blowing things

Fatehabad News: ज्ञान केंद्र की बदहाली से अफसर अज्ञान, उखड़ने लगी रेलिंग, गिरने लगे प्लास्टर, चोर उड़ा रहे सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Officer ignorance due to the plight of the knowledge center, railings started uprooting, plaster started falling, thieves were blowing things
गांव मेहूवाला में ​स्थित ग्रामीण ज्ञान केंद्र का भवन। 
फतेहाबाद। भट्टू खंड के गांव मेहूवाला में व्यायामशाला के साथ बना ग्रामीण ज्ञान केंद्र का भवन धीरे-धीरे बदहाल होने लगा है। साल 2021 में लाखों रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए इस भवन में दो सालों के दौरान कोई भी बैठक या कार्यक्रम नहीं हुआ है। जबकि स्कूल और चौपाल में सभाएं और बैठकें हो रहीं हैं। हैरानीजनक बात यह है कि पंचायत विभाग के अधिकारियों ने भी इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है।
विज्ञापन

अब तो हालत ऐसे हो गए हैं कि नए भवन में गंदगी पसरी हुई और खिड़कियां व दरवाजे टूटने लगे हैं। भवन के दीवारों का प्लास्टर गिरने लगा है। कमरों की छत पर लगी रेलिंग उखड़ चुकी हैं। भवन में लगा बिजली फिटिंग का सारा सामान असामाजिक तत्व चोरी कर ले गए हैं। गौरतलब है कि नाबार्ड योजना के अंतर्गत बनाए गए इस ग्रामीण ज्ञान केंद्र का शिलान्यास विधायक दुड़ाराम ने 1 अक्तूबर 2020 को किया था। इसके बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ तो पंचायत का कार्यकाल खत्म हो गया। इस भवन के लिए जमीन ग्राम पंचायत ने दी थी।
विज्ञापन

सुविधा के लिए बना था भवन, लाखों रुपये हो गए व्यर्थ
दरअसल, इस ग्रामीण ज्ञान केंद्र भवन का निर्माण इसलिए करवाया गया था ताकि यहां पर पंचायत की बैठकें हो सकें। इसके अलावा ग्राम सभा की बैठक भी इस भवन में करने का दावा किया गया था। यहां पर सार्वजनिक कार्यक्रम भी किए जा सकते हैं। मगर दो साल के दौरान एक बार भी न बैठक हुई और न ही कोई कार्यक्रम। लंबे समय से भवन लावारिस हालत में पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस भवन की अच्छे से देखरेख की जाए तो यह बेहतर तरीके से प्रयोग किया जा सकता है। ग्रामीण ओमप्रकाश, अश्वनी कुमार, देवीलाल, सतपाल, सुखदेव आदि ने बताया कि प्रशासन द्वारा लाखों रुपये की लागत से यह भवन बनवाया गया है। इसका सदुपयोग होना चाहिए। भवन में अगर कोई व्यवस्था की कमी है, तो उसका पूरा करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी स्कूल तो कभी चौपाल में हो रही ग्राम सभा की बैठकें
साल 2022 में ग्राम पंचायत बदलने के बाद ग्राम सभा की बैठकें हुई हैं। मगर इन बैठकों के लिए कभी सरकारी स्कूल तो कभी सरकारी चौपाल को प्रयोग किया गया है। इस भवन की देखभाल नहीं होने से नई पंचायत भी इसको प्रयोग नहीं कर सकी है।

कोट
गांव में ग्रामीण ज्ञान केंद्र का भवन बना हुआ है। इसको प्रयोग में लाने के लिए काम शुरू करवा दिया गया है। मिट्टी डलवाई जा रही है। बाकी व्यवस्थाएं भी पूरी करवाई जाएंगी।
-उषा रानी, सरपंच, गांव मेहूवाला
कोट
गांव मेहूवाला में ग्रामीण ज्ञान केंद्र के भवन के प्रयोग नहीं होने का मामला मेरी जानकारी में नहीं है। ग्राम सचिव से जानकारी ली जाएगी।
-भजनलाल शर्मा, बीडीपीओ, भट्टू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed