फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officer himself in AC, patient suffering from heat

Fatehabad News: अफसर खुद एसी में, मरीज गर्मी से बेहाल

Sun, 16 Apr 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Officer himself in AC, patient suffering from heat
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बंद पंखा।
फतेहाबाद। गर्मी का सितम शुरू हो चुका है लेकिन अस्पताल प्रशासन मरीजों को गर्मी से बचाने के लिए तैयार नहीं हुआ है। तापमान 41 डिग्री तक पहुंच चुका है लेकिन अस्पताल प्रशासन ने मरीजों के लिए अभी तक पंखे ही शुरू नहीं किए है। ये हालात वहां है जहां पर मरीजों को उपचार के लिए एक-एक घंटे तक लाइन में खड़ा होना पड़ता है वहां के पंखे ही बंद पड़े हैं। जबकि अफसरों और डॉक्टरों के कार्यालय में एसी चलने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अस्पताल में व्यवस्था को लेकर सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक पड़ताल की गई। रजिस्ट्रेशन काउंटर, डिस्पेंसरी के बाहर पंखे बंद मिले।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन काउंटर
नागरिक अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर एक ही पंखा लगा है। ये पंखा भी बंद है। यहां पर रोजाना 600 से 650 मरीज लाइन में लगकर पर्ची कटवाते हैं। पर्ची कटवाने के लिए कई बार 20 से 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा काउंटर :
अस्पताल के दवा कांउटर के बाहर दो पंखे लगे हैं। इसमें एक पंखा छत तो दूसरा दीवार पर लगा है। शनिवार को पड़ताल में दोनों पंखे बंद मिले हैं। यहां पर मरीजों को दवाई लेने के लिए कई बार 40 से 60 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है।

सैंपल कलेक्शन सेंटर :
नागरिक अस्पताल के ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर के बाहर भी ये ही हालात है। यहां भी दो पंखे लगे हुए हैं लेकिन शनिवार को दोनों ही पंखे बंद मिले। यहां मरीजों को सैंपल देने के लिए डेढ़ से दो घंटे तक का इंतजार करना पड़ता है।

नागरिक अस्पताल में रोजाना 650 मरीजों की ओपीडी :
नागरिक अस्पताल में रोजाना 650 मरीजों की ओपीडी आ रही है। अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ, फीजिशियन, दंत रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, चर्म रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, ईएनटी की ओपीडी होती है। चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी ही रोजाना 150 से 200 तक पहुंच रही है।


गर्मी को देखते हुए पंखे ठीक करवाए जा चुके हैं, सभी पंखे चालू हालत में हैं। ऐसी कोई दिक्क्त नहीं है। पंखे क्यों नहीं चलाए जा रहे हैं, इस संबंध में पता किया जाएगा। पंखों के बटन वहीं लगे हैं, मरीज भी उसे चला सकते हैं।
- डॉ.राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed