{"_id":"6928b4acc343a608470d0722","slug":"office-heads-should-resolve-the-problems-related-to-their-respective-departments-quickly-anurag-dhaliya-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-144344-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का शीघ्र करें निपटान : अनुराग ढालिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का शीघ्र करें निपटान : अनुराग ढालिया
Fri, 28 Nov 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने जिला के सभी कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र समाधान करें।
अतिरिक्त उपायुक्त के समक्ष नागरिकों ने विभिन्न शिकायतें रखीं जिसमें शांति देवी ने राशन कार्ड बनवाने, बनगांव निवासी सुभाष चंद्र व हिजरावां खुर्द निवासी ओमपति ने राशन कार्ड दोबारा बनवाने, भूना निवासी राज कुमार ने संबंधित पर कार्रवाई करने, भूथन खुर्द निवासी रविंद्र ने बरसाती पानी निकासी के लिए पुलिया बनवाने, धांगड़ निवासी साहब राम ने इंतकाल संबंधी, भिरड़ाना निवासी दीपमाला ने रजिस्टर्ड प्लाट का इंतकाल दर्ज करवाने, भूना निवासी नवीन ने भूना शहर में निर्माण कार्य पूरा करवाने, शीला बाई व कांता देवी ने बिजली का बिल कम करवाने, किरढान निवासी सुधीर ने बारिश के कारण मकान गिरने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने तथा भिरड़ाना निवासी जसविंद्र ने पुलिस विभाग संबंधित शिकायत समाधान शिविर में रखी।
इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार, डीएसपी जगदीश काजला, डीडीपीओ अनूप सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. शरद तुली सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।