फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Of the 316 panch posts in 24 panchayats of Bhattu block, only one contender each for 201

भट्टू खंड की 24 पंचायतों में 316 पंच पद में से 201 पर सिर्फ एक-एक दावेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Of the 316 panch posts in 24 panchayats of Bhattu block, only one contender each for 201
फतेहाबाद। पंचायती राज संस्थाओं के सबसे छोटे पद पंचायत सदस्य से लोगों का मोह भंग हो गया है। जिले में बड़ी संख्या में पंच पद पर कोई नामांकन ही नहीं हुआ। इसके अलावा ऐसे वार्डों की भी संख्या सैकड़ों में हैं, जहां सिर्फ एक ही दावेदार ने फार्म भरा है। अकेले भट्टू खंड की 24 पंचायतों के 316 पंच पदों में से 201 पर सिर्फ एक-एक दावेदार ने ही नामांकन फार्म भरा। इस कारण इन 201 पंचों का निर्विरोध चयन होगा। भट्टू के गांवों में 98 वार्ड ऐसे हैं, जिनमें दो-दो दावेदारों में ही आमने-सामने का मुकाबला है। संवाद
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख कारण
राजनीतिक जानकार हरदीप सिंह मानते हैं कि पंचायत सदस्यों के पास ज्यादा शक्ति नहीं होती है। सरपंच के अनुसार ही उनको चलना पड़ता है। मगर चुने जाने के बाद पंच को पूरा समय ग्रामीणों की मदद में लगाना पड़ता है। पंचायती कार्यों के अलावा कभी थानों तो कभी तहसील कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। ऐसे में बेवजह की परेशानी से बचने के लिए ज्यादा लोग इस चुनाव में रुचि नहीं लेते हैं। एक कारण यह भी है कि गांवों में अब इस पद के लिए चुनाव में खर्च व राजनीति से बचने के लिए ग्रामीण सीधे सर्वसम्मति भी बनाने लगे हैं।
विज्ञापन

ये है गांवों में पंच पदों पर नामांकन की स्थिति
गांव बनमंदोरी कुल पद 13
एक नामांकन वाले वार्ड : 2, 4, 6, 8, 9, 11 व 13
दो नामांकन वाले वार्ड : 1, 3, 5, 7, 10 व 12
गांव बानावाली कुल पद 12
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 2, 3, 4, 5, 6, 8, 10, 12
दो नामांकन वाले वार्ड : 1, 7, 9, 11
भट्टू कलां कुल पद 20
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 1, 4, 5, 8, 9, 10, 11, 14, 15, 18
सिर्फ दो नामांकन वाले वार्ड : 3, 6, 12, 13, 16, 17, 19, 20
तीन नामांकन वाला वार्ड : 2
गांव बोदीवाली कुल पद 12
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 1, 2, 3, 5, 7, 8, 9, 10, 11
सिर्फ दो नामांकन वाले वार्ड : 6 व 12
गांव दैयड़ कुल पद 13
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 2, 3, 4, 6, 8, 9, 11, 13
सिर्फ दो नामांकन वाले वार्ड : 1, 5, 7, 10
गांव ढाबी कलां कुल पद 14
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 1, 2, 3, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14
सिर्फ दो नामांकन वाले वार्ड : 4 व 5
ढाबी खुर्द कुल पद 10
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10
सिर्फ दो नामांकन वाले वार्ड : 0
ढांड कुल पद 15
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 11, 12, 13, 14, 15
सिर्फ दो नामांकन वाले वार्ड : 9 व 10
ढाणी चानन राम कुल पद 8
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 1, 2,3,4,7, 8
सिर्फ दो नामांकन वाला वार्ड : 6
ढिंगसरा कुल पद 16
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 4, 5, 6, 11, 12
सिर्फ दो नामांकन वाले वार्ड :1, 2,3,7, 8, 9, 10, 13, 15, 16
तीन नामांकन वाला वार्ड : 14
गांव गदली कुल पद 7
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : सातों वार्ड में सिर्फ एक-एक प्रत्याशी।
जांडवाला बागड़ कुल पद 13
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 2, 3, 4, 8, 9, 13
सिर्फ दो नामांकन वाले वार्ड : 1, 5, 6, 7, 10, 11
तीन नामांकन वाला वार्ड : 12
खाबड़ा कलां कुल पद 16
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 1, 5, 6, 8, 9, 10, 12, 14, 15
सिर्फ दो नामांकन वाले वार्ड : 2, 3, 4, 11, 13, 16
किरढान कुल पद 19
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 1, 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 18, 19
सिर्फ दो नामांकन वाले वार्ड : 6, 7, 8, 15, 17
कुकड़ांवाली कुल पद 11
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 2, 3, 4, 5, 6, 8, 9, 10
सिर्फ दो नामांकन वाले वार्ड : 1, 7, 11
भट्टू मंडी कुल पद 18
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 5, 8, 10, 14, 16, 18
सिर्फ दो नामांकन वाले वार्ड : 2, 4, 9, 12, 15, 17
तीन नामांकन वाले वार्ड : 1, 3, 7, 11, 13
चार नामांकन वाला वार्ड : 6
मेहूवाला कुल पद 18
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 11, 12, 15, 16
सिर्फ दो नामांकन वाले वार्ड : 1, 10, 13, 14, 17, 18
पीलीमंदोरी कुल पद 19
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 2, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 15, 16, 17, 18, 19
सिर्फ दो नामांकन वाले वार्ड : 1, 3, 13, 14
रामसरा कुल पद 13
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 2, 4, 6, 9, 11, 12
सिर्फ दो नामांकन वाले वार्ड : 1, 3, 5, 7, 8, 10, 13
सरवरपुर कुल पद 10
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 2, 3, 4, 6, 8, 9, 10
सिर्फ दो नामांकन वाले वार्ड : 1, 5, 7
शेखुपुर दड़ौली कुल पद 13
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 1, 2, 4, 5, 7, 8, 9, 10, 12, 13
सिर्फ दो नामांकन वाले वार्ड : 3, 6
सिरढ़ान कुल पद 7
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 2, 3, 4
सिर्फ दो नामांकन वाले वार्ड : 1, 5, 6, 7
सुलीखेड़ा कुल पद 9
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 1, 2, 4, 6, 9
सिर्फ दो नामांकन वाले वार्ड : 3, 5, 7, 8,
ठुइयां कुल पद 10
एकमात्र नामांकन वाले वार्ड : 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10
सिर्फ दो नामांकन वाले वार्ड : 2, 3, 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed