फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Occupation of reserved land of Bhakra displaced people, case registered against two brothers

Fatehabad News: भाखड़ा विस्थापितों की आरक्षित जमीन पर कब्जा, दो भाइयों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Occupation of reserved land of Bhakra displaced people, case registered against two brothers
फतेहाबाद। गांव अहलीसदर क्षेत्र में भाखड़ा विस्थापितों के लिए आरक्षित जमीन पर दो भाइयों पर अवैध कब्जा करने के मामले में फतेहाबाद सदर पुलिस ने उपायुक्त की अनुशंसा पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को उपायुक्त कार्यालय की ओर से लिखे गए पत्र में बताया गया है कि फतेहाबाद के गांव अहलीसदर क्षेत्र में भाखड़ा डैम विस्थापितों के लिए आरक्षित जमीन के खसरा नं. 771 में 316 कनाल 11 मरले है। इस जगह पर गुरनाम और हरनाम नाम के दो भाइयों द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। पहले भी दोनों के खिलाफ एफआईआर के लिए पत्र लिखा गया, तो उस समय उन्होंने अवैध निर्माण का कार्य रोक दिया था। अब दिनांक तीन अप्रैल 2023 को पुरुषार्थी कमेटी भाखड़ा ओस्ट्रीज, अहलीसदर द्वारा दिए गए एक पत्र अनुसार गुरनाम व हरनाम सिंह ने अवैध निर्माण कार्य फिर से आरंभ कर दिया है। इसलिए दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। सदर पुलिस ने इस मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ अवैध कब्जा करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed