{"_id":"65d8f9961d033c5caa0c7586","slug":"nss-volunteers-watched-the-proceedings-of-haryana-assembly-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-113187-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले के एनएसएस स्वयंसेवकों ने देखी हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले के एनएसएस स्वयंसेवकों ने देखी हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही
Sat, 24 Feb 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा के भ्रमण दल में शामिल जिला के एनएसएस स्वयंसेवक।
फतेहाबाद। जिले के विभिन्न स्कूलों के एनएसएस स्वयंसेवकों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललोदा के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मंजीत कुमार व भट्टू से कुलदीप वर्मा के नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा की बजट सत्र की कार्यवाही को देखा। जिला एनएसएस कोऑर्डिनेटर रोहताश कुमार ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्कूलों के 21 एनएसएस स्वयंसेवकों ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही को देखा तथा उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा से भेंट की।
इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा किए। स्वयंसेवकों ने उत्सुकता के साथ कार्यवाही को देखा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, जिला एनएसएस कोऑर्डिनेटर रोहतास कुमार व राज्य एनएसएस अधिकारी दिनेश शर्मा का आभार जताया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेहूवाला के स्वयंसेवक अमित व प्रवीन ने बताया कि हमने पहली बार दर्शक दीर्घा में बैठकर विधानसभा की कार्यवाही को देखा। यह हमारे लिए बड़े गर्व का विषय था, क्योंकि इससे पहले हम केवल टीवी पर ही सदन की कार्यवाही देखते थे। हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललोदा के स्वयंसेवक सहदेव व वीना ने बताया कि विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखकर बहुत अच्छा लगा। उन्हें यह जानने का मौका मिला कि किस प्रकार विपक्ष के नेता सरकार के मंत्रियों से लोगों की समस्याओं के बारे में सवाल पूछते हैं तथा मंत्री अपना पक्ष रखते हैं। स्वयंसेवक हिना, अंजली, साविन, कोमल व प्रवीन ने बताया कि एनएसएस के कारण ही उनके लिए विधानसभा सदन की कार्यवाही को देखना संभव हो पाया है।