फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now the villagers will not have to go three kilometers to catch the bus

Fatehabad News: अब ग्रामीणों को तीन किमी दूर जाकर नहीं पकड़नी पड़ेगी बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Now the villagers will not have to go three kilometers to catch the bus
फतेहाबाद। अब गांव मेहूवाला के ग्रामीणों को तीन किलोमीटर दूर जाकर बस नहीं पकड़नी पड़ेगी। लंबे संघर्ष के बाद ग्रामीणों की मांग पर रोडवेज प्रशासन की ओर से दो और बसों को गांव में भेजना शुरू कर दिया गया है। जैसे ही शनिवार को गांव में नई शुरू हुई बस आई तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

दरअसल, गांव मेहूवाला में पहले रोडवेज की एकमात्र बस सुबह-सुबह आती थी, वह भी आदमपुर से चलकर फतेहाबाद जाते समय गांव से होकर निकलती थी। इस कारण एकमात्र बस में भारी भीड़ होने के कारण यात्री चढ़ ही नहीं पाते थे। खासकर, स्कूल और कॉलेज में जाने वाले विद्यार्थियों को अधिक परेशानी होती थी क्योंकि इस बस में जगह न मिलने के बाद वह समय पर कॉलेज या स्कूल नहीं पहुंच पाते थे। इस समस्या को उमर उजाला ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था और रोडवेज प्रशासन तक ग्रामीणों की आवाज पहुंचाई थी।
विज्ञापन


मेहूवाला मोड़ पर आकर पकड़ते थे बस
गांव के पंच सतीश कुमार ने बताया कि गांव से एकमात्र बस के जाने के बाद ग्रामीणों को फतेहाबाद, भट्टू या अन्य किसी गंतव्य पर जाना होता था, तो मुख्य सड़क पर मेहूवाला मोड़ पर आकर बस पकड़नी पड़ती थी। गांव से इस मोड़ की दूरी तीन किलोमीटर है। इस मोड़ तक ग्रामीणों को या तो पैदल चलकर या फिर किसी निजी वाहन के जरिये जाना पड़ता था। सतीश कुमार ने बताया कि रोडवेज प्रशासन ने विद्यार्थियों के बस पास तो बना दिए थे, लेकिन गांव में बस की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से विद्यार्थियों को बस पास का कोई फायदा नहीं हो रहा था। जिला मुख्यालय से गांव मेहूवाला 18 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय आएगी बसें
गांव मेहूवाला से फतेहाबाद की ओर जाने वाली पहली बस सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर आएगी। इसके बाद दूसरी बस सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर और तीसरी बस 9 बजकर 15 मिनट पर आएगी। शाम को फतेहाबाद से भट्टू वाया मेहूवाला जाने वाली बस 4 बजकर 45 मिनट पर गांव पहुंचेगी।

कोट
ग्रामीणों की मांग पर गांव मेहूवाला में दो बसें और चलाई गई हैं। जिन गांवों में बस सेवा की कमी है, वहां रूट तैयार करके सुविधा बढ़ाने के लिए रोडवेज प्रशासन लगातार प्रयासरत है।
-शेर सिंह, महाप्रबंधक, फतेहाबाद रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed