{"_id":"691a07f704398a868e0bee13","slug":"now-the-third-eye-is-vigilant-in-the-municipal-council-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-143781-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नगर परिषद में अब तीसरी आंख सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नगर परिषद में अब तीसरी आंख सतर्क
Sun, 16 Nov 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में लगाए जा रहे कैमरें संवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए कार्यालय और पूरे परिसर को सीसीटीवी निगरानी में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार को नए कैमरे लगाने का काम प्रारंभ हुआ।
परिषद परिसर में पहले से लगे कई कैमरे खराब पड़े थे, जिन्हें ठीक करवा दिया गया है, जबकि अतिरिक्त कैमरे भी स्थापित किए गए हैं। पिछले सप्ताह लाइटों के गोदाम में चोरी के प्रयास के दौरान शटर तोड़े जाने की घटना के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। इस घटना ने सुरक्षा खामियों को उजागर किया था।
अब परिषद कार्यालय के मुख्य हिस्सों से लेकर पहली मंजिल तक कैमरे लगाए गए हैं। यहां ईओ कार्यालय और लेखाकार शाखा स्थित है, जहां 200 से अधिक कर्मचारियों का रिकॉर्ड रखा जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- --
तकनीकी शाखा भी होगी तीसरी आंख की नजर में
नगर परिषद कार्यालय की तकनीकी शाखा में भी कैमरे पहले लगाए जा चुके हैं। इसका नियंत्रण ईओ कार्यालय में है। कर्मचारियों के काम में कोताही बरतने के चलते नगर निकाय ने कैमरे लगवाने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा यहां पर पब्लिक डीलिंग भी रहती है।