{"_id":"659add4decb443a08701303b","slug":"now-the-connection-will-be-disconnected-if-the-outstanding-bill-is-more-than-rs-5000-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-10993-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अब पांच हजार से अधिक बिल बकाया होने पर कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अब पांच हजार से अधिक बिल बकाया होने पर कटेगा कनेक्शन
विज्ञापन
फतेहाबाद के बिजली निगम का कार्यालय।
फतेहाबाद। पांच हजार से अधिक के बिजली बिल बकायेदारों पर अब बिजली निगम शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसके लिए ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित किया जा रहा है, जिन्होंने दो माह के बाद भी अपने 5 हजार से अधिक के बिल नहीं भरे हैं। इससे पहले बिजली निगम ने 10 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर निगम यह कार्रवाई कर रहा था। अब 5 हजार से अधिक के बिजली बिल उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी निगम कर रहा है।
क्षेत्र में अनेक लोग ऐसे हैं, जो बिजली का उपभोग तो कर रहे हैं, लेकिन बिजली बिल भरने से हिचकिचाते हैं। पिछले साल ही बिजली निगम ने 10 हजार से अधिक बिल वाले बिजली निगम के बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए उनको नोटिस भेजना आरंभ किया था। अब निगम 5 हजार से अधिक बिल वाले निगम के बकायेदारों पर यह कार्रवाई करने जा रहा है। इसके लिए निगम ने उन बकायेदारों की सूची बनाना आरंभ कर दी है, जो 5 हजार से अधिक का बिल नहीं भर रहे हैं। इन बकायेदारों को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं और निगम के कर्मचारी उनके घर पर भी पहुंच रहे हैं। ज्ञात रहे कि बिजली का बिल समय पर न भरने के कारण निगम को काफी नुकसान होता रहा है। हालांकि समय-समय पर निगम बड़े बकायेदारों की सुविधा के लिए बिजली बिल के सरचार्ज माफी की योजना भी लेकर आता है, लेकिन फिर भी बकायेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। निगम ने तय किया है कि जिन उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा कराने के लिए नोटिस भेजे जाएंगे, इसके साथ ही बड़े बकायेदारों को भी अवगत करवाया जाएगा।
जिनके बिजली के मीटर खराब हैं, उनको मुफ्त बदलेगा निगम
निगम ने उपभोक्ताओं को एक सुविधा भी दी है, जिसके अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के बिजली के मीटर पुराने हो गए हैं अथवा खराब हैं तो उनको निगम की ओर से मुफ्त में बदला जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -बिजली निगम अब 5 हजार तक के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी में है। पहले उनको चेतावनी दी जाएगी और अगर वह बिल नहीं भरते तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ ही जिनके मीटर खराब हो चुके हैं और पुराने हो चुके हैं, उनको बदला जाएगा।
-मानिक, एसडीओ, बिजली निगम, फतेहाबाद।