फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now instead of 40, 34 answer sheets will have to be evaluated

अब 40 की जगह 34 उत्तर पुस्तिकाओं का करना होगा मूल्यांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Now instead of 40, 34 answer sheets will have to be evaluated
फतेहाबाद में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते हुए शिक्षक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग को लेकर शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। अब शिक्षकों को एक दिन में 40 की जगह 34 उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग करनी होगी। इसको लेकर बोर्ड ने मार्किंग केंद्र के अधिकारियों को आदेश भी जारी कर दिए हैं। प्रश्नों की संख्या ज्यादा होने का हवाला देकर उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग की संख्या कम की गई है। इसको लेकर शिक्षक भी कई दिन से मांग कर रहे थे। शिक्षकों को एक दिन में कम से कम 40 उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग के आदेश दिए गए थे। जिला मुख्यालय में उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। बारहवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल और दसवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग कन्या स्कूल में हो रही है। बारहवीं कक्षा की 53 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की यहां पर मार्किंग होनी है।
विज्ञापन

जिले में बारहवीं की चार और विषयों की शुरू हुई मार्किंग
मॉडल संस्कृति स्कूल में बनाए गए केंद्र में चार नए विषयों की मार्किंग शुरू हो गई है। पहले इन विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं नहीं पहुंची थीं। अधिकारियों की माने तो फिजिक्स, बिजनेस स्टडी, साइको, फाइन आर्टस विषयों की भी मार्किंग शुरू हो गई है। इसके अलावा बुधवार से पीसीए, आईटी आदि विषयों की भी मार्किंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मार्किंग के लिए ये लगी ड्यूटी
परीक्षक : 13
सहायक परीक्षक : 175
सीए : 26
एक उत्तर पुस्तिका चेक के मिलेंगे 16 रुपये
उत्तर पुस्तिका चेकिंग के लिए शिक्षक को 16 रुपये प्रत्येक के मिलेंगे। रोजाना 40 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना होगा। 40 रुपये डेली अलाउंस और 20 रुपये लोकल रिक्शा खर्च दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पहले 40 उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग करनी जरूरी थी, लेकिन अब संख्या कम कर दी गई है। प्रश्नों की संख्या ज्यादा होने के कारण शिक्षक को 40 उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग में समय लग रहा था।
-ओमप्रकाश डूडी, नोडल अधिकारी, उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed