फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now, if a truck is parked in a no-parking zone, the police will have it lifted by a crane and taken to the station.

Fatehabad News: अब नो पार्किंग में खड़ी की लारी तो क्रेन से उठा थाने ले जाएगी पुलिस

Thu, 12 Feb 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Now, if a truck is parked in a no-parking zone, the police will have it lifted by a crane and taken to the station.
फतेहाबाद के पालिका बाजार में बोर्ड लगाते हुए पुलिसकर्मी संवाद
फतेहाबाद। शहर में बढ़ती अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के चलते यातायात पुलिस ने वीरवार से नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहन क्रेन की मदद से उठाकर थाने ले जाया जाएंगे और वाहन छुड़वाने के लिए चालक को जुर्माना अदा करना होगा। शहर के मोबाइल मार्केट, पालिका बाजार, थाना रोड और जवाहर चौक में यातायात पुलिस ने नो पार्किंग के बोर्ड भी लगाए हैं।
विज्ञापन

थाना यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक जय सिंह ने बताया कि मेन मार्केट में कई स्थानों पर बिना निर्धारित पार्किंग के वाहन खड़े होने से राहगीरों, दुकानदारों और आमजन को भारी असुविधा होती थी। आपातकालीन वाहन जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को मार्ग नहीं मिल पाता था। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्थानों पर नो पार्किंग बोर्ड लगाए गए हैं। यातायात थाना प्रभारी जय सिंह ने कहा कि चालक निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान किया जाएगा। क्रेन की मदद से वाहन उठाकर थाने ले जाया जाएगा और इसका खर्च वाहन मालिक को वहन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed