{"_id":"6a721d5e95ef17d818080773","slug":"now-identity-will-be-given-at-birth-now-aadhaar-will-be-made-in-the-civic-hospital-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-158619-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अब जन्म के साथ मिलेगी पहचान, अब नागरिक अस्पताल में बनेगा आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अब जन्म के साथ मिलेगी पहचान, अब नागरिक अस्पताल में बनेगा आधार
Tue, 04 Aug 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में अब जन्म लेते ही नवजात शिशुओं का आधार कार्ड बन सकेगा। इसके लिए अस्पताल परिसर में एक नया आधार सेवा केंद्र स्थापित किया गया है जो बुधवार से विधिवत शुरू हो जाएगा। मंगलवार को इस केंद्र पर तैयारियां पूरी कर ली गईं।
वर्तमान में मां-बाप को नवजात का आधार कार्ड बनवाने के लिए केंद्रों पर चक्कर लगाने पड़ते हैं। अस्पताल में रोजाना 10 से 12 प्रसव होते हैं। निजी अस्पतालों में भी प्रतिदिन 20 से 25 प्रसव हो रहे हैं।
आधार केंद्र संचालक सुशीला बिश्नोई ने बताया कि केंद्र में बुधवार से सुविधा शुरू हो जाएगी। यहां नवजात के नए आधार कार्ड के साथ-साथ अन्य लोग भी अपने आधार कार्ड अद्यतन करवा पाएंगे। आधार कार्ड अद्यतन करवाने के लिए यूआईएआई के तय दर के हिसाब से भुगतान करना होगा। अस्पताल प्रशासन शिशु का आधार कार्ड बनने के बाद ही उसे छुट्टी देगा।