{"_id":"63a8889d34c5df70ec664c5d","slug":"now-hepatitis-b-will-also-be-tested-in-rtpcr-lab-fatehabad-news-hsr6507282173","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अब हेपेटाइटिस बी की भी होगी आरटीपीसीआर लैब में जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अब हेपेटाइटिस बी की भी होगी आरटीपीसीआर लैब में जांच
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की भीड़।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिला की आरटीपीसीआर लैब में हेपेटाइटिस बी की भी जांच शुरू हो जाने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद को आखिरकार जांच किट मिल गई है। किट मिलने के बाद विभाग ने बड़ोपल स्थित लैब में ट्रायल किया जो कि सफल रहा है। अब विभाग हेपेटाइटिस बी के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजेगा। फिलहाल विभाग को एक ही किट मिली है। विभाग पिछले लंबे समय से इंतजार कर रहे मरीजों को बुलाकर उनके सैंपल लेकर और जांच करेगा।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो हेपेटाइटिस बी की जांच को लेकर 50 से 60 मरीज प्रतीक्षा सूची में हैं। जिले में पिछले साढ़े चार माह से जांच बंद है। निजी लैब से अनुबंध खत्म होने के चलते जांच बंद कर दी गई थी और आरटीपीसीआर लैब में शुरू करने के आदेश दिए गए थे। लेकिन विभाग को किट न मिलने के चलते जांच शुरू नहीं हो पाई। अब पहले चरण में हेपेटाइटिस सी यानी काला पीलिया की जांच शुरू हो चुकी और अब हेपेटाइटिस बी की भी शुरू होने जा रही है।
जिला मुख्यालय पर शुरू हुआ उपचार : वर्ष 2017
जिले में हेपेटाइटिस सी मरीजों का पंजीकरण : 6310
जांच में हेपेटाइटिस सी मरीजों की पुष्टि : 4850
अब तक उपचार ले चुके मरीज : 4510
हेपेटाइटिस बी के मरीजों की हुई पुष्टि : 385
28 जुलाई को खत्म हुआ था अनुबंध
जिला मुख्यालय में हेपेटाइटिस सी और बी का उपचार शुरू होने के बाद जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निजी लैब से जांच के लिए अनुबंध किया था। इस साल 28 जुलाई को ये अनुबंध खत्म हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने आरपीसीआर लैब में जांच शुरू करने के निर्देश दिए। लैब में पहले विशेषज्ञ और फिर किट न होने के चलते जांच शुरू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
कोट
हेपेटाइटिस सी की जांच पहले शुरू हो चुकी है और अब बी की भी जांच शुरू होने जा रही है। किट मिल चुकी है। जो भी मरीज प्रतीक्षा सूची में है उन्हें बुलाकर सैंपल लिया जाएगा और लैब में भेजा जाएगा।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी विशेषज्ञ