{"_id":"6899de72dfdc2710320fa3d0","slug":"now-getting-building-map-passed-has-become-easy-online-approval-will-be-available-through-saral-portal-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-138409-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अब भवन नक्शा पास कराना हुआ आसान, सरल पोर्टल से मिलेगी ऑनलाइन स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अब भवन नक्शा पास कराना हुआ आसान, सरल पोर्टल से मिलेगी ऑनलाइन स्वीकृति
Mon, 11 Aug 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में नक्शे को लेकर पोर्टल की जानकारी देते हुए कर्मचारीसंवाद
फतेहाबाद। भवन निर्माण से पहले नक्शा पास होने का इंतजार कर रहे प्रॉपर्टी मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। अब वे सरल पोर्टल के माध्यम से नक्शा पास कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे और उन्हें स्वीकृत नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध होगा।
खास बात यह है कि नगर निकाय की बिल्डिंग ब्रांच संबंधित नक्शों का वेरिफिकेशन ऑफलाइन करेगी। निरीक्षण और सत्यापन के बाद स्वीकृत नक्शे को सरल पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा, जहां से नागरिक इसे डाउनलोड कर सकेंगे। नगर निकाय की ओर से इस प्रक्रिया को लेकर बिल्डिंग ब्रांच अधिकारियों की बैठक भी आयोजित की गई है और निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि, अभी तक शाखा को लॉगिन आईडी और पासवर्ड जारी नहीं हुए हैं। एक-दो दिनों में इस पर कार्य शुरू होने की संभावना है।
-
मैन्युअल रूप से जमा करनी होगी फाइल
अधिकारियों के अनुसार, नक्शा पास करवाने के लिए सरल पोर्टल पर बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम के विकल्प के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने के बाद संबंधित फाइल बिल्डिंग ब्रांच में मैन्युअली जमा करवानी होगी। इसके बाद संबंधित अधिकारी साइट पर जाकर निरीक्षण करेंगे और रिपोर्ट तैयार करेंगे। स्वीकृत नक्शा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, साथ ही उसकी हार्ड कॉपी भी संबंधित फाइल में संलग्न की जाएगी।
विज्ञापन
-
साढ़े तीन माह से सिस्टम फेल
नगर निकाय का भवनों के नक्शे पास करने का ऑनलाइन सिस्टम तीन माह से फेल है। लोगों के भवनों के नक्शे पास नहीं होने से निर्माण से पहले मिलने वाले लोन तक रुके हुए हैं। यहां तक पुराने नक्शे भी रिन्यू (नवीनीकरण) नहीं हो रहे। भवन का नक्शा पास करवाने के लिए हॉबपॉस पोर्टल यानि हरियाणा बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम पर आवेदन करना होता था। एक मई को पोर्टल में दिक्कत आनी शुरू हो गई थी। इस दौरान आवेदन हो रहे थे लेकिन अप्रूव नहीं हो रहे थे। माह के आखिर में नगर निकाय ने ऑनलाइन आए आवेदनों को मैनुअल पास करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान शहर फतेहाबाद के 22 नक्शे पास हुए थे। एक जून को पोर्टल पूरी तरह से बंद हो गया।
-
शहर में अवैध निर्माण ज्यादा
शहर फतेहाबाद के हालात ये हैं कि यहां पर अवैध निर्माण हो रहे हैं। बिना नक्शे पास करवाए ही तीन से चार मंजिला भवनों का निर्माण हो रहा है। जानकारों की मानें तो मुख्य तौर पर शहर में नक्शे बैंक लोन व अन्य एनओसी की जरूरत पड़ने पर ही पास करवाए जा रहे हैं। शहर फतेहाबाद की अगर बात करें तो यहां पर वर्ष 2024-25 में 196 और 2023-24 में 130 नक्शे पास हुए हैं।
-
भवनों के नक्शे पास करवाने के लिए अब सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ मैनुअल भी फाइल कार्यालय में जमा करवानी होगी। टीम संबंधित साइट का निरीक्षण करेगी। अप्रूव्ड हुए नक्शे को पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।
- विकास बजाज, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, नगर परिषद, फतेहाबाद।