{"_id":"60859c328ebc3e8d1d4f3e38","slug":"now-flu-clinics-will-be-open-24-hours-doctors-will-give-duty-from-roster-in-icu-fatehabad-news-rtk6059837108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 24 घंटे खुला रहेगा फ्लू क्लीनिक, आईसीयू में रोस्टर से ड्यूटी देंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 24 घंटे खुला रहेगा फ्लू क्लीनिक, आईसीयू में रोस्टर से ड्यूटी देंगे डॉक्टर
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल का फ्लू क्लीनिक।
- फोटो : Fatehabad
नागरिक अस्पताल का फ्लू क्लीनिक अब 24 घंटे खुला रहेगा। कोरोना के लक्षण दिखने पर किसी भी समय जांच करवाकर सैंपल दे सकते है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने औपचारिक रूप से फ्लू क्लीनिक को तीन शिफ्टों में चलाने का फैसला लिया है। तीन शिफ्टों में यहां पर डॉक्टर, स्टाफ नर्स और लैब तकनीशियन तैनात रहेंगे।
पहले फ्लू क्लीनिक सिर्फ नागरिक अस्पताल के ओपीडी समय के मुताबिक ही चल रहा था। इमरजेंसी में फ्लू क्लीनिक की टीम आकर सैंपल लेती थी। लेकिन अब सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक पहली शिफ्ट चलेगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे से लेकर रात 8 बजे तक दूसरी शिफ्ट में स्टाफ तैनात रहेगा। इसके बाद तीसरी शिफ्ट रात 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक चलेगी। यानी कि अब किसी भी समय आकर कोरोना के सैंपल दे सकते है। इमरजेंसी में स्टाफ एंटीजन सैंपल भी लेगा, जिसकी रिपोर्ट मात्र 30 मिनट में मिल जाएगी।
आईसीयू में भी अब 24 घंटे रहेगी डॉक्टरों की टीम
नागरिक अस्पताल में बनाए गए जिला कोविड सेंटर की आईसीयू में अब ऑन कॉल डॉक्टरों के साथ-साथ 24 घंटे मेडिकल ऑफिसर की टीम भी तैनात रहेगी। अस्पताल प्रशासन ने आईसीयू में पांच डॉक्टर की ड्यूटी लगाई है। ये डॉक्टर आईसीयू को संभालेंगे। फिजिशियन डॉ. मनीष टुटेजा, एनीथिसिया विशेषज्ञ डॉ. सुभाष, डॉ. सृष्टि, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अक्षण और डॉ. नवीन तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
कोट
कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और जिला कोविड सेंटर में गंभीर मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। मरीजों को किसी तरह से दिक्कत न हो इसलिए यहां पर विशेषज्ञ के साथ-साथ मेडिकल ऑफिसर हर वक्त तैनात रहेंगे। इसके अलावा फ्लू क्लीनिक भी अब 24 घंटे खुला रहेगा।
- मेजर डॉ. शरद तुली, नोडल अधिकारी, फ्लू क्लीनिक।