फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now EMT posted on ambulance will do duty in emergency ward and labor room

Fatehabad News: अब एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी करेंगे इमरजेंसी वार्ड और लेबर रूम में ड्यूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Now EMT posted on ambulance will do duty in emergency ward and labor room
फतेहाबाद। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गई एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी यानि इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नया फैसला लिया है। ईएमटी को अब एंबुलेंस के अलावा डयूटी के दौरान खाली समय में कैजुल्टी, इमरजेंसी वार्ड और लेबर रूम में ड्यूटी करनी होगी। इसको लेकर एनएचएम एमडी की तरफ से प्रदेश के सभी सिविल सर्जन को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

एमडी एनएचएम की तरफ से जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि अस्पतालों में मरीजों की सुविधा के लिए लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस, बेसिक लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस और नियोनिटल केयर एंबुलेंस हैं। इन एंबुलेंस में मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले उपचार देने के लिए ईएमटी तैनात किए गए हैं और इन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है। इसी के चलते अगर अस्पताल में एंबुलेंस मरीज को लाने व ले जाने का काम नहीं कर रही है तो मेल ईएमटी से कैजुल्टी, इमरजेंसी वार्ड और फिमेल ईएमटी से लेबर रूम में काम लिया जाए। इससे ईएमटी की प्रेक्टिस भी बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन


जिले में 25 एंबुलेंस पर हैं 32 ईएमटी
जिला नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जिले में 25 एंबुलेंस है। इन पर 32 ईएमटी तैनात हैं जबकि नियम अनुसार 45 होने चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने 13 ईएमटी की डिमांड कर रखी है। हालांकि 25 एंबुलेंस पर 68 चालक नियुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले के सरकारी अस्पतालों में एंबुलेंस पर ईएमटी तैनात हैं। अगर एंबुलेंस पर कोई कॉल नहीं है तो ईएमटी से इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम और कैजुअल्टी में काम लिया जाएगा। इससे ईएमटी की प्रेक्टिस बढ़ेगी और समय का भी सदुपयोग होगा।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed