फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now call it Maharaja Agrasen Chowk instead of Fawwara Chowk

Fatehabad News: फव्वारा चौक नहीं अब महाराजा अग्रसेन चौक कहिए, निर्माण अंतिम चरण में

Fri, 04 Oct 2024 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 04 Oct 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Now call it Maharaja Agrasen Chowk instead of Fawwara Chowk
फतेहाबाद। शहर के फव्वारा चौक को तोड़कर महाराजा अग्रसेन चौक बनाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। चौक का नाम लिखा जा चुका है और पत्थर और ग्रिल लगाने का भी काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

यह चौक अब महाराजा अग्रसेन चौक के नाम से जाना जाएगा। हिसार के परिजात चौक की तर्ज पर इसका निर्माण किया गया है। यहां एक रुपया की प्रतिमा लगाई जा चुकी है। लाइटिंग का काम अभी होना है। अग्रवाल सभा की तरफ से चौक को गोद लेकर निर्माण करवाया जा रहा है। अग्रवाल सभा की तरफ से इसका निर्माण जून माह में शुरू किया गया था। इस पर होने वाले खर्च को अग्रवाल सभा वहन कर रही है।
विज्ञापन


लंबी खींचतान के बार शुरू हुआ था निर्माण
नगर परिषद की ओर से एक साल पहले हाउस बैठक में फव्वारा चौक को अग्रवाल सभा को गोद देने का प्रस्ताव पास हुआ था। इसी बीच नगर परिषद ने भी इसका एस्टीमेट बनाकर टेंडर जारी कर दिया था लेकिन बाद में दोनों तरफ से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। लेकिन दोबारा अग्रवाल सभा ने पहल करते हुए फव्वारा चौक को तोड़कर नए चौक के नवीनीकरण का काम शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद हटाएगा कचरा डंपिंग प्वाइंट
नगर परिषद के कर्मचारी सुबह सफाई के दौरान कचरा इकट्ठा करके चौक के पास छोड़ देते हैं। यहां से निजी एजेंसी की ओर से उठान किया जाता है। सोमवार को उठान दोपहर 12 बजे तक होता है। इसको लेकर दुकानदारों को परेशानी होती है। चौक के नवीनीकरण के बाद नगर परिषद डंपिंग प्वाइंट को हटाएगा।

सुध न लेने से चल नहीं पाए फव्वारे
नगर परिषद की ओर से करीब 20 साल पहले फव्वारा चौक का निर्माण किया गया था। रंगीन फव्वारे लगने के कारण इसका नाम फव्वारा चौक हो गया। लेकिन दो साल ही फव्वारे चले और इसके बाद बंद हो गए। नगर परिषद अधिकारियों द्वारा सुध नहीं ली गई और खराब मोटरों को ठीक नहीं करवाया। इसके चलते ये पूरी तरह से कंडम हो गया था।


चौक का निर्माण अंतिम चरण में है। एक सप्ताह में उम्मीद है काम पूरा हो जाएगा। लाइटिंग का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सभा की तरफ से महाराजा अग्रसेन चौक का निर्माण करवाया जा रहा है। - सुभाष गर्ग, प्रधान, अग्रवाल सभा, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed