फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now, by clicking on the website of Tehsil office you will get Registry's token

अब तहसील कार्यालय की वेबसाइट पर क्लिक करने से मिलेगा रजिस्ट्री का टोकन, वहीं पता चलेगा एनओसी का

Tue, 01 Sep 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Now, by clicking on the website of Tehsil office you will get Registry's token
तहसील कार्यालय में रजिस्ट्रियों का काम शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में रजिस्ट्रियों में गड़बड़झाला सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने जुलाई माह में रजिस्ट्रियों पर रोक लगा दी थी। इसके बाद फतेहाबाद तहसील में सीएम फ्लाइंग की टीम और बीते दिनों हिसार रेंज के आयुक्त विनय कुमार ने भी औचक निरीक्षण कर लॉकडाउन अवधि के दौरान हुई शहरी क्षेत्र की रजिस्ट्रियों की जांच पड़ताल की थी। मंगलवार को तहसील कार्यालय में शाम चार बजे तक आठ रजिस्ट्रियां हुई थी। इसकी पुष्टि खुद तहसीलदार विजय मेहता ने की है।
विज्ञापन

अब तहसील कार्यालय की वेबसाइट से मिलेगा रजिस्ट्री का टोकन
तहसीलदार विजय कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत अब रजिस्ट्रियों से जुड़ा सारा काम ऑनलाइन कर दिया है। पहले खरीददार व विक्रेता को तहसील कार्यालय में आकर टोकन लेना पड़ता था। लेकिन प्रदेश सरकार ने नई व्यवस्था में ये सिस्टम कर दिया है कि तहसील कार्यालय की वेबसाइट पर क्लिक करने और अपनी डिटेल डालने से खरीददार को टोकन नंबर वहीं मिल जाएगा।
विज्ञापन

पहले तहसील के काटने पड़ते थे चक्कर, अब एक क्लिक पर पता चलेगी एनओसी की जरूरत
पहले तहसील कार्यालय के कर्मचारियों पर ये आरोप लगते थे कि वो बिना वजह ही एनओसी या अन्य कमियां बताकर कई प्लाटों की रजिस्ट्रियां रोक लेते थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। प्रदेश सरकार द्वारा दी गई नई व्यवस्था में तहसील कार्यालय की वेबसाइट पर प्रोपर्टी की डिटेल्स डालने के बाद तुरंत पता चल जाएगा कि इस प्रोपर्टी की रजिस्ट्रिी के लिए एनओसी की जरूरत पड़ेगी अथवा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘प्रदेश सरकार द्वारा नई व्यवस्था लागू करने के बाद अब रजिस्ट्रियां शुरू कर दी गई हैं। अब वेबसाइट पर क्लिक करने व डिटेल्स डालने से टोकन मिल जाया करेगा और वेबसाइट से ही पता चल जाएगा कि प्रॉपर्टी के रजिस्ट्री के लिए एनओसी की आवश्यकता है या नहीं। मंगलवार को पहले दिन मेरी जानकारी के अनुसार छह से आठ रजिस्ट्रियां हुई हैं।’ -विजय मेहता, तहसीलदार फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed