फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now building houses in the city has become many times more expensive

शहर में अब मकान बनाना हुआ कई गुना महंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Now building houses in the city has become many times more expensive
फतेहाबाद का नगर परिषद कार्यालय। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर निकाय के विकास शुल्क को लेकर नए फैसले से मकान बनाना कई गुना महंगा हो गया है। विकास शुल्क के नाम पर लोगों को अब तीन से चार गुना अधिक अतिरिक्त बोझ झेलना पड़ेगा। शहर की जिन कॉलोनियों का कलेक्टर रेट अधिक है उन पर सबसे ज्यादा बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय के जारी कलेक्टर रेट के मुताबिक शहर की रिहायशी क्षेत्र में सबसे ज्यादा कलेक्टर रेट नहर कॉलोनी, लाजपत नगर, चौधरी कॉलोनी, बीमा कॉलोनी, डीसी कॉलोनी का है। पहले शहरवासियों को विकास शुल्क के लिए 120 रुपये प्रति वर्ग के हिसाब से चुकाने होते थे लेकिन अब कलेक्टर रेट के मुताबिक देने होंगे। कलेक्टर रेट का पांच फीसदी प्रति वर्ग गज देना होगा।
विज्ञापन

कॉलोनियों के भू स्वामियों को ये देना होगा विकास शुल्क
नगर निकाय के नए आदेशों की माने तो कलेक्टर रेट का पांच फीसदी प्रति वर्ग गज के हिसाब से देना होगा। उदाहरण के लिए अगर अग्रवाल कॉलोनी में किसी का 100 गज का प्लॉट है तो उसे 31 हजार 500 रुपये देने होंगे। पहले उन्हें 12 हजार रुपये देने होते थे। इसी तरह शहर की नहर कॉलोनी के लोगों को 100 गज प्लॉट के नो ड्यूज के लिए 39 हजार रुपये देने होंगे। नप सीमा में शामिल हुई नई कॉलोनी हंस कॉलोनी के लोगों को 12 हजार 500 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की मुख्य कॉलोनियों के तय कलेक्टर रेट
कॉलोनी कलेक्टर रेट
आरके कॉलोनी 3500 रुपये प्रति वर्ग गज
बगीची मोहल्ला 2000 रुपये प्रति वर्ग गज
गांधी कॉलोनी 2000 रुपये प्रति वर्ग गज
आजाद नगर 2000 रुपये प्रति वर्ग गज
उग्रसैन कॉलोनी 2000 रुपये प्रति वर्ग गज
हरनाम सिंह कॉलोनी 2000 रुपये प्रति वर्ग गज
प्रोफेसर कॉलोनी 3500 रुपये प्रति वर्ग गज
अप्पू नगर 4000 रुपये प्रति वर्ग गज
रेगर बस्ती 2500 रुपये प्रति वर्ग गज
शास्त्री नगर 2000 रुपये प्रति वर्ग गज
तहसील चौक 2500 रुपये प्रति वर्ग गज
इद्र पुरा मोहल्ला 2500 रुपये प्रति वर्ग गज
शक्ति नगर 2000 रुपये प्रति वर्ग गज
चौधरी कॉलोनी 4000 रुपये प्रति वर्ग गज
डीसी कॉलोनी 4000 रुपये प्रति वर्ग गज
भाटिया कॉलोनी 2500 रुपयेे प्रति वर्ग गज
बीमा कॉलोनी 4300 रुपये प्रति वर्ग गज
एमसी कॉलोनी 6200 रुपये प्रति वर्ग गज
हंस कॉलोनी 2500 रुपये प्रति वर्ग गज
स्वामी नगर 2500 रुपये प्रति वर्ग गज
नहर कॉलोनी 7800 रुपये प्रति वर्ग गज
अग्रवाल कॉलोनी 6300 रुपये प्रति वर्ग गज
लाजपत नगर 5500 रुपये प्रति वर्ग गज
नोट : ये कलेक्टर रेट तहसील फतेहाबाद द्वारा 2019-20 में तय किए गए थे।
जानिये क्या कहते हैं शहरवासी
कोट
शहर की सीमा में जो कॉलोनियां नई शामिल हुई हैं उन पर विकास शुल्क का बोझ नहीं डालना चाहिए। विकास शुल्क इतना ज्यादा है कि लोग तो सिर्फ इसे ही चुकाने में रह जाएंगे, मकान बनाना तो सपना रह जाएगा।
-मदन लाल, निवासी हंस कॉलोनी
सरकार को विकास शुल्क को लेकर जो नया नोटिफिकेशन जारी किया है उसे वापस लेना चाहिए। जिन कॉलोनियों का कलेक्टर रेट ज्यादा है इस हिसाब से उन पर ज्यादा बोझ पड़ेगा।
-कमल, निवासी लाजपत नगर
विकास शुल्क में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की गई है, इससे लोगों का घर बनाना सिर्फ सपना रह जाएगा। बढ़ोतरी करनी थी तो नाममात्र कर सकते थे लेकिन तीन से चार गुना महंगा हो जाएगा। जिन कॉलोनियों का कलेक्टर रेट ज्यादा है उन पर तो सबसे ज्यादा मार पड़ेगी

-एडवोकेट, सलील भाटिया, निवासी तहसील चौक
कोरोना महामारी के कारण लोग पहले ही टूट चुके है, अब लोगों पर विकास शुल्क का बोझ डाला जा रहा है। इसके अलावा उन कॉलोनियों के लोग पर भी बोझ डाला गया है जो कि लाल डोरे में है। सरकार को ये फैसला वापस लेना चाहिए।
-विकास उतरेजा, निवासी फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed