फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now, biometric verification of farmers will also be conducted for the government procurement of paddy

Fatehabad News: अब धान की सरकारी खरीद के लिए भी किसानों की होगी बायोमीट्रिक

Sat, 19 Sep 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 19 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Now, biometric verification of farmers will also be conducted for the government procurement of paddy
शहर की पुरानी अनाज मंडी में निजी खरीद के लिए पहुंचा धान। संवाद
फतेहाबाद। जिले में धान की सरकारी खरीद प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार किसानों की बायोमीट्रिक पहचान दर्ज होगी। धान बेचने के लिए मंडी और खरीद केंद्र पर पहुंचने वाले किसानों की पहचान बायोमीट्रिक माध्यम से सत्यापित की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए जिले के सीएससी संचालकों की अनाज मंडियों और विभिन्न खरीद केंद्रों पर ड्यूटी लगाने की तैयारी चल रही है। प्रदेश में इस बार गेहूं खरीद में जारी किए बायोमीट्रिक व्यवस्था को धान की सरकारी खरीद में भी लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

इससे खरीद प्रक्रिया में किसान की वास्तविक उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ रिकॉर्ड को भी डिजिटल तरीके से सत्यापित किया जा सकेगा। मार्केट कमेटी की ओर से खरीद केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था पूरी करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए हारट्रोन और हरियाणा कौशल रोजगार निगम व सीएससी संचालकों को किसानों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया में सहयोग की जिम्मेदारी देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
खाद्य आपूर्ति विभाग की उठान की रहेगी जिम्मेदारी
धान के उठान के लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्था बनाई जा रही है। यदि खरीद एजेंसियां धान का समय पर उठान नहीं करती है तो खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से समय पर धान का उठान किया जाएगा। खाद्य आपूर्ति विभाग धान को सरकारी गोदामों में सुरक्षित रखा जाएगा। इसका उद्देश्य खरीद केंद्रों पर धान के भंडारण की समस्या पैदा होने से रोकना और खरीद प्रक्रिया को निर्बाध बनाए रखना है। अधिकारियों के अनुसार, खरीद के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए मंडियों और खरीद केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएंगी। बायोमीट्रिक सत्यापन और धान के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था से खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ उठान में देरी की स्थिति से निपटने में भी मदद मिलेगी।

---------------
:: धान की खरीद को लेकर अभी तक लिखित में कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि, धान की सरकारी खरीद बायोमेट्रिक से होगी। इसके लिए बायोमेट्रिक व नमी मापने की मशीनों का प्रबंध किया गया है। किसानों को धान की खरीद करने को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी।
-अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed