{"_id":"66007041b34b1199060b9d6a","slug":"now-23-old-and-16-new-transformers-will-be-installed-only-after-lok-sabha-elections-fatehabad-news-c-21-1-hsr1003-348334-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अब लोकसभा चुनाव के बाद ही लग पाएंगे 23 पुराने व 16 नए ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अब लोकसभा चुनाव के बाद ही लग पाएंगे 23 पुराने व 16 नए ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
फतेहाबाद। गर्मी के मौसम को देखते हुए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड द्वारा जारी किए गए टेंडरों पर एकबारगी काम नहीं हो पाएगा। आचार संहिता लगने के बाद भले ही टेंडर तो जारी हो जाएंगे, लेकिन वर्क ऑर्डर चुनाव के बाद ही मिलेगा। ज्ञात रहे कि आचार संहिता लगने से एक दिन पहले इन टेंडरों को जारी किया गया था, लेकिन अब आचार संहिता लगने के बाद लोकसभा चुनाव की पूरी कार्यप्रणाली समाप्त होने के बाद ही यह काम आरंभ हो सकेंगे।
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की ओर से 15 मार्च को जिले में पुराने 23 ट्रांसफार्मरों को बदलने व 16 नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 15 मार्च को 1 करोड़ 6 लाख 1322 रुपये के टेंडर लगाए गए थे। जो 26 मार्च को खुलना है। इस बीच 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई और प्रदेश में आदर्श आचार संहिता को लागू कर दिया गया। निगम की सोच थी कि गर्मी माह आने से पहले ही सारे काम पूरे हो जाएं, ताकि आगामी गर्मी के सीजन में लोगों को परेशानी न हो।
टेंडर जारी पर नहीं शुरू हो सकेंगे काम
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की ओर से गांव हुकमावाली, भूना व फतेहाबाद के फीडरों में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। निगम के अनुसार, यहां पर ट्रांसफार्मर पुराने हो गए हैं और भूना व फतेहाबाद में आबादी बढ़ी है। ऐसे में यहां पर ट्रांसफार्मरों को बदलना जरूरी है। इसके अलावा फतेहाबाद 220 केवी में लगे 100 एमवीए से लेकर 16 एमवीए तक के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे ताकि गर्मियों में बिजली का लोड न बढ़ सके। शहर के 33 केवी सब स्टेशन व 132 केवी सब स्टेशन में 100 केवीए से लेकर 160 केवीए तक के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और पुराने ट्रांसफार्मरों को बदला जाना है।
विज्ञापन
कोट
फतेहाबाद में गर्मी को सीजन को देखते हुए कुछ नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं, जिनका टेंडर तो जारी हो गया है, लेकिन फिलहाल आचार संहिता लग गई है। इसलिए एक बार टेंडर नहीं हो पाएंगे और न ही वर्क ऑर्डर मिल सकेगा।
-सत्यप्रकाश, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड