फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Notification issued for 13 colonies of the city that became legal

Fatehabad News: शहर की वैध हुईं 13 कॉलोनियों का अधिसूचना जारी

Sun, 22 Oct 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 22 Oct 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Notification issued for 13 colonies of the city that became legal
फतेहाबाद। शहर की वैध हुई कॉलोनियों का सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नगर परिषद फतेहाबाद की वैध हुई 13 कॉलोनियों की अधिसूचना जारी हुई है। वैध हुई कॉलोनियों में सबसे ज्यादा क्षेत्र हंस कॉलोनी का वैध हुआ है। यहां 75 एकड़ क्षेत्र वैध किया गया है। हंस कॉलोनी में पुष्प विहार और मित्तल नगर को भी शामिल गया है। इसके अलावा स्वामी नगर का 48.53 एकड़ क्षेत्र वैध हुआ है।
विज्ञापन

नगर परिषद फतेहाबाद की तरफ से 27 कॉलोनियों को वैध करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। लेकिन 13 कॉलोनियां ही शर्ते पूरी कर पाई है। नगर परिषद ने 14 ऐसी कॉलोनियों के प्रस्ताव तैयार किए थे जो कि शर्तें ही पूरी नहीं करते हैं। इन कॉलोनियों में आबादी क्षेत्र कम होना कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कॉलोनी का नाम कॉलोनी का क्षेत्र (एकड़ में)
हरनाम सिंह कॉलोनी 19.60
स्वामी नगर 48.53
हंस कॉलोनी, मित्तल नगर, पुष्प विहार 75.04
मौजूदा भाटिया कॉलोनी 7.06
आजाद नगर,कीर्ति नगर 41.10
भाग चंद कॉलोनी 1.23
एक्सटेंशन ग्रीन पार्क कॉलोनी 18.12
भगत सिंह कॉलोनी 1.61
अतिरिक्त अशोक नगर 7.27
एक्सटेंशन योग नगर 6.99
कालीदास कॉलोनी 2.23
अतिरिक्त शक्ति नगर 5.72
ओशो आश्रम कॉलोनी 3.36
-------
एनडीसी पोर्टल पर डाटा आने के बाद शुरू होगा प्रॉपर्टी आईडी सर्वे
सरकार ने वैध हुई कॉलोनियों को लेकर नोटिफिकेशन तो जारी कर दिया है लेकिन अभी इन कॉलोनियों का डाटा एनडीसी पोर्टल पर नहीं आया है। एनडीसी पोर्टल पर डाटा आने के बाद नगर परिषद प्रॉपर्टी आईडी सर्वे शुरू करेगा। सर्वे के बाद यहां के प्रॉपर्टी मालिकों को आईडी नंबर जारी होगा। हालांकि याशी कंपनी द्वारा यहां सर्वे किया गया था लेकिन उसे बाद में रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जनस्वास्थ्य विभाग ने मांगी नोटिफिकेशन रिपोर्ट :
नगर परिषद सीमा बढ़ने के बाद नई कॉलोनियां शामिल थी। इनमें सीवरेज लाइन नहीं है इसके चलते नगर परिषद भी यहां पर सड़कों का निर्माण नहीं करवा पा रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद से नोटिफिकेशन की रिपोर्ट मांगी है। विभाग अब यहां पर सीवरेज लाइन को लेकर सर्वे करवाकर एस्टीमेट तैयार करवाएगा।

--------
नगर परिषद फतेहाबाद सीमा में जो कॉलोनियां वैध हुई थी उनका नोटिफिकेशन जारी हो गया है। एनडीसी पोर्टल पर डाटा आने के बाद प्रॉपर्टी आईडी सर्वे शुरू हो जाएगा।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed