{"_id":"674a0560b44590fb32045364","slug":"notice-to-13-including-haryana-government-for-filing-false-case-against-saraf-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-125725-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सराफ पर झूठा मुकदमा दर्ज करने के आरोप में हरियाणा सरकार सहित 13 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सराफ पर झूठा मुकदमा दर्ज करने के आरोप में हरियाणा सरकार सहित 13 को नोटिस
Fri, 29 Nov 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
भूना (फतेहाबाद)। सीआईए पुलिस द्वारा भूना शहर के एक सराफ पर क्रिकेट मैच बुकी चलाने का झूठा मुकदमा दर्ज किए जाने पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार सहित 13 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इन सभी को 13 जनवरी, 2025 को तलब किया है।
भूना निवासी दुर्गा ज्वेलर्स के संचालक नरेश सोनी ने बताया कि उनकी दुकान पर सीआईए फतेहाबाद के कर्मचारी 17 अप्रैल 2023 की शाम सिविल वर्दी में तलाशी लेने आए थे। बिना किसी इजाजत के स्ट्रांग रूम में घुसकर सीसीटीवी की डीवीआर निकाल ली। उसकी जेब में रखे 40 हजार रुपये निकाल लिए और 5 लाख रुपये की मांग रखी। शर्त पूरी नहीं होने पर क्रिकेट मैच पर बुकी चलाने का झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया। सीआईए पुलिस की कार्य प्रणाली के खिलाफ उसने राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण को शिकायत भेजी।
प्राधिकरण ने लंबी जांच के बाद इसी साल 3 सितंबर को तत्कालीन सीआईए इंस्पेक्टर कपिल सिहाग, एएसआई प्रवीण कुमार, एएसआई रामअवतार, हेड कांस्टेबल गुरपान सिंह, हेड कांस्टेबल रोहताश कुमार, हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र, कांस्टेबल कमलदीप व सतीश कुमार के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की। प्राधिकरण ने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को इसकी कॉपी भेज कर कार्रवाई के लिए लिखा। इसी मामले में डीएसपी संजय कुमार को जांच प्रक्रिया में दस्तावेज की अनदेखी करने के चलते चेतावनी भी दी गई, परंतु 2 महीने बीतने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस पर नरेश सोनी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। न्यायालय ने हरियाणा सरकार सहित 13 कर्मचारियों को नोटिस देकर 13 जनवरी को तलब किया है।