{"_id":"5835df894f1c1b262413c2da","slug":"not-ban-problem-marriage-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से मिले 20 हजार, रिश्तेदारों से लिया उधार, तब पूर्व सैनिक की पत्नी ने की बेटी की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से मिले 20 हजार, रिश्तेदारों से लिया उधार, तब पूर्व सैनिक की पत्नी ने की बेटी की शादी
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
नाेटबंदी से बैंक के बाहर लगी लाइन
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी से शहर में होने वाली शादियों के रंग में भंग पड़ता दिखाई दे रहा है। अभी तक शादियों में जितनी रौनक रहती थी, वह इन दिनों हो रही शादियों से नदारद है। इसकी वजह कई बैंकों में पैसा न होना तो कई शादी वाले परिवारों का आरबीआई की शर्तें पूरा न कर पाना है। बुधवार को जमालपुरा निवासी पूर्व सैनिक की पत्नी ऊषा देवी ने अपनी बेटी की शादी किस तरह की ये वह ही बता सकती हैं।
ऊषा बताती हैं कि बुधवार को बेटी सीमा की शादी हुई। पति के देहांत के बाद बेटी की शादी की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर रही। उसने बैंक से ढाई लाख लेने के लिए आवेदन किया। गुरुद्वारा रोड स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स ने पहले तो एसडीएम से लिखित अनुमति लेकर आने की बात कही। जब अनुमति लेकर आई तो नकदी न होने की बात कही। किसी तरह सोमवार को मात्र 20 हजार रुपये मिल सके। रिश्तेदारों व परिचितों से उधार लेकर काम चलाया है। ऐसे में नकदी के बिना शादियों में पहले जैसे उत्साह नहीं दिखाई दे रहा है।
आठ नवंबर को केंद्र सरकार ने 500 व 1000 रुपये के पुराने नोटों के चलन पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी। साथ ही 30 दिसंबर तक बैंकों में नोट जमा करवाने की हिदायत दी। इसके बाद विशेष शर्त पूरी करने के बाद ही आरबीआई पुराने नोट लेगी। बैंकों में पुरानी राशि जमा नहीं होगी। इसके बदले में सरकार ने 500 व 2,000 रुपये का नया नोट चलाया है, लेकिन 500 का नोट अभी मार्केट में नहीं आया है, जबकि 2,000 के नोट के खुले नहीं मिल रहे हैं। नवंबर व दिसंबर माह में जिले में सैकड़ों शादियां हैं। अकेले सोनीपत शहर में एक अनुमान के मुताबिक 25 नवंबर को अकेले सोनीपत शहर में 80 से ज्यादा घरों में शहनाई बनेगी।
विज्ञापन
कई जगह 23 नवंबर को भी शादी हुई। इसके चलते लोग धूमधाम से शादी करने के लिए बैंकों से ढाई लाख रुपए लेने के लिए बैंकों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें पैसे नहीं मिल पा रहे है।
कहीं राहत भी : एसबीआई से मिले ढाई लाख
बत्रा कॉलोनी निवासी हरीश ने बताया कि उसके बेटे की शादी है। इसके लिए आरबीआई की शर्तों को पूरा करने के लिए कागजात एकत्रित हुए। वार्ड के निवर्तमान पार्षद की अनुशंसा के बाद एसडीएम से लिखित अनुमति ली। इसके बाद पुराने सिविल अस्पताल के नजदीक एसबीआई की शाखा में आवेदन किया, जहां से उन्हें बुधवार को ढाई लाख रुपये मिल गए।
परेशानी की मुख्य वजह
ज्यादातर बैंकों के पास पैसा ही नहीं आ रहा। इस कारण शादी के लिए ढाई लाख की नकदी देने में परेशानी आ रही है। साथ ही आम लोगों के लिए ढाई लाख लेने के लिए आरबीआई की ओर से तय की गई शर्तों को पूरा करने में भी दिक्कत आ रही है।
-नरेंद्र शर्मा, मैनेजर लीड बैंक
शादी के लिए नहीं आने देंगे पैसे की कमी
जिला प्रशासन शादी के लिए पैसे की कमी नहीं आने देगा। 165 परिवारों को बैंकों से ढाई लाख रुपये लेने के लिए लिखित अनुमति दी गई है। नकदी की व्यवस्था आरबीआई की ओर से की जाती है। यह कार्य प्रशासन के दायरे से बाहर है। फिर भी बैंकों से बातचीत कर लोगों को प्रशासन राहत दिलवाने का प्रयास कर रहा है
-निशांत यादव, एसडीएम
एसबीआई के कई एटीएम चले
शहर में दो दिन से एसबीआई के दो से तीन एटीएम काम कर रहे हैं। ओल्ड डीसी रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में मंगलवार शाम को दो हजार के नए नोट डाले गए, जो बुधवार दोपहर तक चलता रहा क्योंकि एक एटीएम से केवल एक नोट निकाला जा सका। इसके चलते काफी लोगों को राहत मिली। इसके अलावा गुरुद्वारा रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम भी चला।
ये हैं आरबीआई की 2.50 लाख रुपये की शर्तें
8 नवंबर से पहले अकाउंट में इतनी राशि जमा होनी चाहिए।
परिवार में माता-पिता के ज्वाइंट या किसी के एक खाते से निकासी संभव।
शादी का कार्ड व दूसरे सबूत चाहिए।
बैंक्वेट हॉल बुक या कैटरिंग मालिक से बुकिंग रसीद।
जिसको नकद पैसे देने हैं, उसका किसी भी बैंक में अकाउंट नहीं होना चाहिए।
शादी की तिथि 30 दिसंबर के बाद की नहीं होनी चाहिए।