फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No trace found of three youths swept away in the Bhakra Canal even after 24 hours

Fatehabad News: भाखड़ा नहर में बहे तीन युवकों का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

Sat, 27 Jun 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 27 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
No trace found of three youths swept away in the Bhakra Canal even after 24 hours
भाखड़ा नहर में बह गए युवकों की तलाश करते एसडीआरएफ की टीम :संवाद
रतिया। भाखड़ा नहर में शुक्रवार को हुए अलग-अलग जगहों पर बहे तीन युवकों की तलाश में शनिवार को एसडीआरएफ टीम पहुंची। पुलिस की सूचना पर हिसार से राजेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची छह सदस्यीय टीम ने नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन

24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ टीम को तीनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है। सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि नहर का बहाव तेज होने के कारण सर्च अभियान का दायरा बढ़ाकर पंजाब के मोफर सहित आसपास के क्षेत्रों तक किया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में तीन युवक भाखड़ा नहर में बह गए थे। पहला मामला ब्राह्मणवाला निवासी 19 वर्षीय अमनदीप सिंह का है, जो जिम से स्कूटी पर लौटते समय लापता हो गया था। नहर किनारे उसकी स्कूटी, मोबाइल और चप्पल बरामद हुए। दूसरी घटना में खेड़ा निवासी 18 वर्षीय गगनदीप सिंह नहर में नहाते समय बह गया। तीसरे मामले में निकुवाना निवासी 36 वर्षीय मनजीत सिंह नहाने के दौरान तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed