फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No sports equipment in schools for four years, players disappointed

Fatehabad News: स्कूलों में चार साल से नहीं खेल सामग्री, खिलाड़ियों में निराशा

Sat, 14 Mar 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 14 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
No sports equipment in schools for four years, players disappointed
जिला मुख्यालय के खेल स्टेडियम में खेलते स्कूली बच्चे। फाइल फोटो
फतेहाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में पिछले चार वर्षों से खेल सामग्री नहीं पहुंची है जिससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों, विद्यार्थियों में निराशा है। प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को पर्याप्त संसाधन नहीं मिल रहे जबकि सरकार खेल प्रोत्साहन के बड़े दावे करती रही है।
विज्ञापन


जिले के प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों के लिए खेल मैदान अब लगभग औपचारिकता बनकर रह गए हैं। अभ्यास के दौरान फुटबाल, कबड्डी मैट, एथलेटिक्स किट, वॉलीबाल नेट और वुशू जैसे खेलों का जरूरी सामान उपलब्ध नहीं होने से नियमित तौर पर प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने कुछ समय पहले जिले के सभी स्कूलों से खेल सामग्री की आवश्यकता सूची मंगाई थी। स्कूलों ने अपने स्तर पर विभिन्न खेलों से जुड़ी जरूरतों का पूरा विवरण तैयार कर विभाग को भेज दिया था। इसके बावजूद लंबे समय से कोई ठोस प्रगति सामने नहीं आई। चार साल बीतने के बाद भी न बजट स्वीकृत हुआ और न ही सामग्री खरीद प्रक्रिया आगे बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




----

बजट और मंजूरी का इंतजार



शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले से डिमांड भेज दी गई थी, लेकिन ऊपर से बजट जारी होना उनके हाथ में नहीं है। नियमों के मुताबिक, एक निश्चित राशि से अधिक की खरीद के लिए मुख्यालय की अनुमति अनिवार्य होती है। बार-बार रिमाइंडर भेजने के बावजूद, उच्च स्तर से अभी तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

----

स्कूलों में खेल के सामान के बारे में जो भी मांग की गई थी उसे मुख्यालय के पास भेज दिया गया है। मुख्यालय की ओर से जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

- अनूप कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी खेल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed