फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No preparation to prevent waterlogging before pre-monsoon

Fatehabad News: प्री-मानसून से पहले जलभराव से बचाव की नहीं कोई तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
No preparation to prevent waterlogging before pre-monsoon
फतेहाबाद। प्री-मानसून की दस्तक अगले महीने होने की संभावना है, लेकिन जलभराव से बचाव की अभी कोई तैयारी नहीं शुरू हुई है। मगर अभी तक सरकारी विभागों ने बारिश के पानी की निकासी के लिए बने नालों की कोई सुध नहीं ली है। सरकारी विभागों के अधिकारी चुनावी ड्यूटी में मशगूल हैं, वहीं शहर से पानी निकासी के सबसे बड़े साधन रंगोई नाले को भी साफ नहीं करवाया है। रंगोई नाला गंदगी और झाड़ियों से भरा पड़ा है। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के डिस्पोजल तक जाने वाले सीवर मैनहोल और पानी निकासी के लिए लगाई गई लोहे व सीमेंट की जालियां कूड़े से अटी हुई हैं। इनकी हालत भी खस्ता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की माने तो जून में ही मानसून मुंबई में सक्रिय हो जाता है, जबकि जुलाई तक फतेहाबाद व दक्षिण हरियाणा में इसके सक्रिय होने की संभावनाएं सबसे अधिक रहती हैं। ऐसे में पानी निकासी के लिए बनी सीवर लाइनों की सफाई एक माह पहले कराना बहुत जरूरी है। विभागीय अधिकारी नालों की सफाई के टेंडरों की प्रक्रिया अनुमति लेकर अभी से आरंभ करते हैं, तब जाकर मानसून की दस्तक से पहले नाले साफ हो सकते हैं। मगर अधिकारी चुनावों के बाद ही सफाई की प्रक्रिया शुरू करने की सोच रहे हैं, जिससे परेशानी यह बनेगी कि जब बारिश आएगी तब उनकी सफाई करने कर्मचारी पहुंचेंगे। ऐसे में सफाई का कचरा भी वापस नालों में ही जाने की अधिक आशंका बनेगी।
विज्ञापन

चिल्ली झील के लिए जमीन लेने का मामला नहीं चढ़ा सिरे
इसके अलावा चिल्ली झील के रास्ते में आ रही प्राइवेट जमीन लेने का मामला भी अभी तक सिरे नहीं चढ़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नगर परिषद अधिकारियों को प्राइवेट जमीन खरीदने के लिए ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन करवाने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों ने आवेदन भी करवाया। मगर अभी तक जमीन नगर परिषद के नाम नहीं हुई है। इस कारण शहर से बारिश के पानी को चिल्ली क्षेत्र में निकालने में बाधा ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा मानसून से पहले बारिश के पानी की निकासी के लिए सीवरों की सफाई करवाई जाती है। मशीनों के द्वारा ही सफाई होनी है, उसका टेंडर चुनावों के बाद ही करवाया जाएगा। पूरी उम्मीद है कि मानसून से पहले सफाई करवा देंगे।
-सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य एवं आभियांत्रिकी विभाग, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed