फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No possibility of train running between Hisar-Jakhal before May 1

Fatehabad News: एक मई से पहले हिसार-जाखल के बीच ट्रेन चलने के नहीं आसार

Tue, 30 Apr 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 30 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
No possibility of train running between Hisar-Jakhal before May 1
जाखल जंक्शन पर पर वाया अंबाला वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन
जाखल। हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर शंभू रेलवे स्टेशन के पास किसानों की ओर से अपने साथियों की रिहाई की मांग को लेकर रेल यातायात प्रभावित चल रहा है। जाखल रेलवे स्टेशन अधीक्षक सीआर दहिया ने बताया कि 1 मई तक रद्द गाड़ियों के बहाल होने के फिलहाल कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। बाकी स्थितियां आंदोलन के ऊपर निर्भर करती हैं।
विज्ञापन

आंदोलन के चलते जहां दिल्ली-अमृतसर वाया अंबाला 75 मेल व पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा या उनका रूट बदल दिया गया है, वहीं रेलवे प्रशासन को हिसार लुधियाना वाया जाखल पर चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। हिसार-जाखल के बीच ट्रेनों का आवागमन न होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रेनें बंद होने से उन पर आर्थिक भार पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेल यात्री निजी वाहनों व बसों से सफर करने को मजबूर हैं। यही नहीं रेलवे स्टेशनों व इसके आसपास कैंटीन, होटल, चाय वाले और ढाबा चलाने वाले लोग भी परेशान हैं। आंदोलन का खमियाजा आम जनता खासकर ट्रेनों से सफर करने वाले मुसाफिरों को भुगतना पड़ रहा है। जहां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रहती थी वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों को बसों व टैक्सियों में धक्के खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। खासतौर पर लंबी दूरी के यात्री सबसे ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 अप्रैल से है बंद है हिसार-लुधियाना वाया जाखल पर सभी पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन
शंभू बॉर्डर पर पिछले कई दिनों से रेलवे ट्रैक को किसानों द्वारा टेंट लगाकर बंद कर दिया गया है। जिसके चलते ट्रेनों की आवाजाही बंद पड़ी है। इसके चलते जमालपुर, उकलाना, बरवाला हिसार के बीच रोजाना आवागमन करने वाले मजदूर व इलाज के लिए हिसार जाने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


जाखल रेलवे फाटक पर घंटों करना पड़ रहा इंतजार
दिल्ली से वाया अंबाला जाने वाली अनेक ट्रेन वाया जाखल आवागमन कर रही हैं। इन ट्रेनों के कारण तलवाड़ा रेलवे फाटक घंटों बंद रहने लगा है। जिसके कारण वाहन चालकों को फाटक खुलने का काफी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed