फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No MLA could win for the second consecutive time

Fatehabad News: टोहाना में परमवीर सिंह के परिवार के अलावा लगातार दूसरी बार नहीं जीत सका कोई विधायक

Sat, 14 Sep 2024 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 14 Sep 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
No MLA could win for the second consecutive time
परमवीर सिंह।
कपिल शर्मा
विज्ञापन

फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव में जिले की सबसे चर्चित सीट टोहाना बनी हुई है। यहां अपने तेजतर्रार स्वभाव के चलते सुर्खियों में रहे पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली का मुकाबला सबसे अधिक बार टोहाना की सत्ता पर काबिज रहे सिंह परिवार से है।
टोहाना सीट की विशेष बात यह है कि यहां से मौजूदा कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह के परिवार के अलावा दूसरा कोई विधायक ऐसा नहीं है, जो लगातार दो बार जीत सका हो। कांग्रेस, जजपा से होते हुए भाजपा में आकर टिकट पाने वाले देवेंद्र सिंह बबली अगर इस रिकॉर्ड को तोड़ पाए तो वह नया इतिहास बनाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, संयुक्त पंजाब के समय से परमवीर सिंह का परिवार सियासत में है। हरियाणा अलग बनने के बाद परमवीर सिंह के पिता सरदार हरपाल सिंह 1968 में विधायक बने। इसके बाद फिर से 1972 में वह विधायक चुने गए। 1982 व 1985 के चुनावों में भी सरदार हरपाल सिंह लगातार जीते। इसके बाद, वर्ष 1987 के चुनाव में उनके परिवार की रफ्तार को कामरेड हरपाल सिंह ने जीत कर रोका था। हालांकि, चार साल बाद 1991 में हुए चुनाव में फिर से सरदार हरपाल सिंह ही जीते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

परमवीर सिंह खुद लगातार दो बार रहे विधायक
मौजूदा कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह अपने पिता की तरह खुद भी लगातार दो बार टोहाना से विधायक रहे हैं। उन्होंने दोनों ही बार इनेलो के तत्कालीन प्रत्याशी निशान सिंह को हराया था। पहले 2005 में इनेलो प्रत्याशी निशान सिंह को 18783 वोटों से और फिर 2009 में 3852 वोटों से हराया। हालांकि, उसके बाद लगातार दो बार परमवीर सिंह को हार का भी सामना करना पड़ा है। 2014 में तो वह चौथे स्थान पर रहे थे। उस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह बबली को भी परमवीर सिंह से ज्यादा वोट मिले थे। 2019 में परमवीर सिंह तीसरे नंबर पर रहे थे।

ये सिर्फ एक-एक बार बन पाए विधायक
टोहाना विधानसभा क्षेत्र से कर्म सिंह डांगरा, कामरेड हरपाल सिंह, विनोद कुमार, निशान सिंह और सुभाष बराला एक-एक ही बार विधायक बन पाए हैं। हालांकि, इनमें कर्म सिंह व विनोद कुमार दोनाें ऐसे विधायक थे, जिन्होंने दोबारा चुनाव लड़ा। मगर निशान सिंह, कामरेड हरपाल सिंह और सुभाष बराला ने फिर से भी चुनाव लड़े, लेकिन जीत नहीं पाए। मौजूदा समय में पूर्व विधायक सुभाष बराला भाजपा से राज्यसभा सदस्य हैं, जबकि पूर्व विधायक निशान सिंह कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। कामरेड हरपाल सिंह आम आदमी पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर हैं।
टोहाना में अब तक रह चुके विधायक
1967 - जी राय
1968 - सरदार हरपाल सिंह
1972 - सरदार हरपाल सिंह
1977 - कर्म सिंह डांगरा
1982 - सरदार हरपाल सिंह
1985 - सरदार हरपाल सिंह
1987 - कामरेड हरपाल पाल
1991 - सरदार हरपाल सिंह
1996 - विनोद कुमार
1999 - निशान सिंह
2005 - परमवीर सिंह
2009 - परमवीर सिंह
2014 - सुभाष बराला
2019 - देवेंद्र सिंह बबली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed