{"_id":"6654f5fca7677c3d4e0058e4","slug":"no-drinking-water-and-no-drainage-in-ward-number-five-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-117258-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: वार्ड नंबर पांच में न पीने का पानी और न हो रही जल निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: वार्ड नंबर पांच में न पीने का पानी और न हो रही जल निकासी
Tue, 28 May 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 28 May 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
जाखल में अपनी समस्या बताते लोग।
जाखल। जाखल मंडी के वार्ड नंबर पांच में मंदिर वाले चौक के पास बने घरों की गलियां काफी नीची और पुरानी होने के कारण जल निकासी नहीं हो रही है। न ही पर्याप्त मात्रा में पेयजल सप्लाई वार्ड में पहुंच रही है। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वार्डवासियों में प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ है। लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की। इसके बाद नगर पालिका अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर समस्या का जायजा लिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द समाधान करवाया जाएगा।
वार्डवासी दयानंद, साधुराम, अमित कुमार, ऋतिक, खुशीराम, रोशनी देवी, जीतो रानी, कृष्णा, शारदा आदि ने बताया कि उनके वार्ड की गलियां बहुत पुरानी और नीची हैं। इस कारण नालियां भी काफी नीचे होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। घरों के आगे ही जमा पानी में मच्छर पनप रहे हैं।
इसके अलावा भीषण गर्मी में पीने के पानी की भी समस्या बनी हुई है। मौके पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी आशीष बंसल, किरण शर्मा, रविकांत शर्मा, रमन गर्ग ने भी लोगों की समस्या को जायज बताते हुए नगर पालिका अधिकारियों को फोन के माध्यम से अवगत करवाया। इसके बाद मौके पर पहुंचे नगर पालिका सचिव महावीर सिंह ने कहा कि आचार संहिता के तुरंत बाद इन गलियों का टेंडर लगाया जाएगा। पानी की निकासी का उचित प्रबंध भी किया जाएगा। पीने के पानी के लिए संबंधित विभाग को अवगत करवा दिया है।