फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No consensus on two councilors, today's meeting regarding finance committee canceled

Fatehabad News: दो पार्षदों पर नहीं बनी सहमति, फाइनेंस कमेटी को लेकर आज होने वाली बैठक रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
No consensus on two councilors, today's meeting regarding finance committee canceled
फतेहाबाद। नगर परिषद में फाइनेंस एवं टेंडरिंग कमेटी के गठन को लेकर प्रधान और उपप्रधान दो पार्षदों पर सहमति नहीं बना पा रहे हैं। फाइनेंस कमेटी के गठन को लेकर शुक्रवार को होने वाली बैठक को दूसरी बाद फिर रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने तकनीकी कारणों का हवाला देकर बैठक को रद्द कर दिया है और इस संबंध में पत्र भी जारी किया है। इससे पहले भी फाइनेंस कमेटी के गठन को लेकर बैठक के लिए पार्षदों को नोटिस जारी हुए थे लेकिन पत्र पहुंचते ही बैठक रद्द की सूचना जारी कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि प्रधान और उपप्रधान अपने खास पार्षद को फाइनेंस कमेटी का सदस्य बनाना चाहते हैं लेकिन इस पर सहमति नहीं बन रही है। विधायक दुड़ाराम अपने खास पार्षद का नाम कमेटी के सदस्य के लिए रख चुके हैं। ऐसे में अब एक पार्षद का नाम तय करना है, उसमें प्रधान चाहते हैं कि उनका करीबी बने और उपप्रधान चाहती हैं कि उनके करीबी काे चुना जाना चाहिए। हालांकि विधायक दुड़ाराम ने सोमवार को फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान दावा किया था कि अगले सप्ताह तक कमेटी का गठन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

फाइनेंस कमेटी के कारण नहीं लग रहे टेंडर
नगर निकाय ने फाइनेंस कमेटी के गठन के निर्देश दिए थे। इस कमेटी में डीएमसी, प्रधान, उपप्रधान और दो पार्षदों को लिया जाना है। इस कमेटी की सहमति के बाद ही अधिकारी टेंडर लगा सकते हैं। कमेटी का करीब एक माह से गठन न होने के कारण नगर परिषद के करीब पांच करोड़ के टेंडर अटके हुए हैं। नगर परिषद अधिकारी टेंडर को लेकर एस्टीमेट तैयार कर चुके हैं लेकिन कमेटी गठित न होने से टेंडर नहीं लग पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बैठक क्यों रट्द की गई है, इस बारे में प्रधान नगर परिषद ही बता सकते हैं। फाइनेंस कमेटी के गठन पर सहमति को लेकर ही बैठक बुलाई गई थी।
-सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद
कोट
नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को बैठक बुलाई गई थी, जिसे तकनीकी कारणों से रट्द कर दिया गया है।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed