{"_id":"67509c8bba8ea05a0d0a796d","slug":"no-confidence-motion-could-not-come-against-bhattu-and-ratia-panchayat-samiti-presidents-adc-went-to-chandigarh-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-125955-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भट्टू व रतिया पंचायत समिति अध्यक्षों के खिलाफ नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, एडीसी गए चंडीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भट्टू व रतिया पंचायत समिति अध्यक्षों के खिलाफ नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, एडीसी गए चंडीगढ़
Wed, 04 Dec 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद/भट्टू कलां। भट्टू और रतिया पंचायत समिति के अध्यक्षों की कुर्सी एक बार के लिए बच गई है। बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे भट्टू कलां और दोपहर बाद रतिया पंचायत समिति के सदस्यों को अविश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाया गया था।
मगर सदस्यों के आने से पहले ही एडीसी राहुल मोदी किसी बैठक में भाग लेने की बात कहकर चंडीगढ़ रवाना हो गए। इस कारण सदस्य एकत्रित नहीं हो सके।
गौरतलब है कि भट्टू पंचायत समिति की चेयरपर्सन ज्योति लूणा को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए सदस्य एकजुट हुए थे। भट्टू कलां पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन बंसीलाल सहित 16 सदस्यों ने जिला उपायुक्त मनदीप कौर को हल्फनामा देकर आरोप लगाया था कि चेयरपर्सन अपनी मनमानी चला रही है। सदस्यों के मुद्दों और मांगों पर उनका कोई ध्यान नहीं है, इसलिए सदस्य उन्हें हटाना चाहते हैं।
इसके बाद उपायुक्त ने दोनों पक्षों को 18 नवंबर को बुलाकर अतिरिक्त उपायुक्त की देखरेख में वोटिंग करवाने के निर्देश दिए थे। मगर उस समय भी एडीसी छुट्टी पर चले गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद दोबारा चार दिसंबर की तारीख रखी गई। अब बुधवार को सदस्यों के आने से पहले ही एडीसी चंडीगढ़ रवाना हो गए।
भट्टू के 21 में से 20 सदस्य करेंगे मतदान
भट्टू कलां की पंचायत समिति में कुल 21 वार्ड हैं। मगर पंचायत समिति के गांव जांडवाला बागड़ से सदस्य दुनीचंद का निधन हो गया है। इस तरह अब सदस्यों की संख्या 20 रह गई है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के समय भट्टू पंचायत समिति अध्यक्ष ज्योति लूणा और रतिया पंचायत समिति अध्यक्ष केवल मेहता कांग्रेस के समर्थन में आ गए थी। मगर बाद में बदली परिस्थितियों में प्रदेश में सरकार भाजपा की बन गई जबकि फतेहाबाद व रतिया से विधायक कांग्रेस के बन गए। इस तरह अब भाजपा का खेमा कांग्रेस समर्थित अध्यक्षों को हटाने की जुगत में लगा हुआ है।
रतिया में 23 में से 16 सदस्य हुए थे लामबंद
वहीं, रतिया पंचायत समिति के चेयरमैन केवल कृष्ण मेहता के खिलाफ भी 23 में से 16 सदस्य लामबंद हो गए थे। उन्होंने भी पहले एडीसी से मिलकर अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाने की मांग रखी थी। जिस पर 4 दिसंबर का दिन तय किया गया था।